Mumbai Money laundering: कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक को फिर कोर्ट का झटका, 22 अप्रैल तक जेल में रहेंगे NCP नेता
नई दिल्ली, 18 अप्रैल। दाउद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) की संपत्तियों की खरीद फरोख्त व मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार चल रहे महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री व एनसीपी नेता नवाब मलिक (Nawab Malik) को एक बार फिर से झटका लगा है। विशेष अदालत ने मलिक की हिरासत को एक बार फिर से बढ़ा दिया। अब उन्हें 22 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में जेल में ही रहना पड़ेगा।

Recommended Video
मुंबई मनी लॉन्ड्रिंग मामले (Mumbai Money laundering) में महाराष्ट्र सरकार (Government of Maharashtra) में कैबिनेट मंत्री व एसीपी लीडर नवाब मलिक (Cabinet Minister Nawab Malik) की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। कोर्ट ने उनकी न्यायिक हिरासत फिर से बढ़ा दी है। मामले की सुनवाई कर रही विशेष अदालत ने अब मलिकी न्यायिक हिरात 22 अप्रैल तक बढ़ाने का आदेश जारी किया है।
100 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में आरोपी हैं कैबिनेट मंत्री
100 करोड़ रुपए के मुंबई मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच प्रवर्तन निदेशाल (ED) कर रहा है। ईडी की मांग पर कोर्ट ने एक बार फिर से मलिकी ज्यूडीशियल कस्टडी बढ़ाने का निर्णय दिया। इससे पहले मलिक 4 अप्रैल को विशेष अदालत में पेश हुए तो कोर्ट ने उनकी न्यायिक हिरासत 18 अप्रैल तक बढ़ा दी थी।
दाउद से जुड़े हैं तार
राष्ट्रीय कम्युनिष्ट पार्टी (NCP) नेता व महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री 100 करोड़ रुपए के मुंबई मनीलांड्रिंग केस (Mumbai Money Laundering Case) में आरोपी हैं। मलिक के अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के रीयल स्टेट के कारोबार से जुड़े होने का आरोप है। मामले में गिरफ्तार होने के बाद कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। नवाब मलिक (Nawab Malik) पर दाऊद (Dawood Ibrahim) की जमीन से संबंधित डील से जुड़ने का आरोप है। मलिक की गिरफ्तारी के बाद मलिक की कहानी का पर्दाफाश किया था। ईडी ने कोर्ट में बताया कि कैसे नवाब मलिक ने कथित रूप से मुनिरा प्लंबर से 300 करोड़ रुपये का प्लाट हड़पा था। इसमे जिस कंपनी को माध्यम बनाया गया उस कंपनी का मालिक कैबिनेट मंत्री मलिक के परिवार से से ही है। ईडी ने इस कंपनी को भगोड़े डॉन दाउद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर और डी गैंग के अन्य सदस्यों के सहयोग से चलाने की बात कही थी।
मलिक पर 23 फरवरी को हुई थी कार्रवाई
ईडी की टीम ने 23 फरवरी को मलिक के घर पर छापेमारी की थी। जिसके बाद ईडी उन्हें अपने साथ ले गई थी। करीब 6 घंटे पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। नवाब मलिक के खिलाफ ईडी ने दाउद इब्राहिम की प्रॉपर्टी से जुड़े मामले में मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया है। 62 वर्षीय मलिक को फरवरी अंत में ईडी ने गिरफ्तार किया था। वो अभी न्यायिक हिरासत में जेल में है।












Click it and Unblock the Notifications