भतीजे अजीत पवार के इस्तीफे पर क्या बोले NCP प्रमुख शरद पवार
मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी(एनसीपी) प्रमुख शरद पवार ने उनके भतीजे अजीत पवार के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में एनसीपी के लिए तगड़ा झटका है। अजीत पवार के इस्तीफे पर शुक्रवार रात को शरद पवार ने कहा कि मैंने उनके इस्तीफे की वजह जानने के लिए उनके बेटे और अन्य से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि वो बहुत परेशान था।

शरद पवार ने कहा कि मैंने अजीत के इस्तीफे की वजह जानने के लिए उनके बेटे और अन्य संपर्क किया। उन्होंने कहा कि आज उन्होंने अपने परिवार को बताया कि मैं अपने चाचा (शरद पवार) का नाम एक मामले में आने से परेशान हूं। इस केस में अजीत पवार का भी नाम है। उन्होंने कहा कि वो इससे बहुत परेशान थे।
उन्होंने आगे कहा कि अजीत ने अपने परिवार को बताया कि वो ये सहने को सक्षम नहीं है कि जो व्यक्ति(शरद पवार) ने 50-52 साल से एक राजनीतिक संगठन काम कर रहा है। 4 बार सीएम रहा, रक्षा मंत्री रहा। वो विभिन्न क्षेत्रों में अपने काम के लिए जाना जाता है, उसे एक ऐसे मामले में घसीटा गया जहां वो उस बैंक का सदस्य भी नहीं था।
वहीं शरद पवार को लेकर ईडी ने आज कहा कि उनसे पूछताछ की जरूरत अभी नहीं है। शरद पवार ने भी मुंबई के पुलिस कमिश्नर से मुलाकात के बाद कहा कि मैं ईडी ऑफिस जाने का अपना फैसला रद्दा करता हूं। मेरे किसी कारण से कानून व्यवस्था खराब हो, ये मैं नहीं चाहूंगा।
दरअसल, प्रवर्तन निदेशालय ने 24 सितंबर(मंगलवार) को एनसीपी प्रमुख शरद पवार और उनके भतीजे अजीत पवार के खिलाफ केस दर्ज किया था। इन दोनों पर ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया है। इन दोनों नेताओं समेत 70 लोगों को महाराष्ट्र स्टेट कार्पोरेशन बैंक से जुड़े एक मामले में आरोपी बनाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications