NCP प्रमुख शरद पवार का छलका 'पाकिस्तान प्रेम', जमकर की PAK के लोगों की तारीफ
Recommended Video
मुंबई। आर्टिकल 370 को जम्मू-कश्मीर में खत्म किए जाने के बाद से भारत-पाकिस्तान के बीच लगातार तनाव बढ़ गया है, पाकिस्तान की ओर से लगातार इंडिया के खिलाफ बयानबाजी हो रही है लेकिन भारत के अंदर भी कुछ राजनेताओं ने मोदी सरकार के फैसले का विरोध किया है, जिसे की पाकिस्तान मीडिया ने काफी हाईलाइट किया, यहां तक कि UN के सामने भी पाकिस्तान ने इन भारतीय नेताओं के बयानों को ढ़ाल बनाने की कोशिश की, हालांकि उसे वहां मुंह की ही खानी पड़ी।

NCP प्रमुख शरद पवार का छलका 'पाकिस्तान प्रेम'
फिलहाल पाकिस्तान की तो बौखलाहट दिख ही रही है लेकिन हमारे देश के कुछ नेतागण अभी भी पाकिस्तान को लेकर नर्म रूख अपनाए हुए हैं, इस लिस्ट में अब नाम जुड़ा है राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार का, जिन्होंने शनिवार को मुंबई के एनसीपी भवन में अल्पसंख्यकों के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में पाकिस्तान के लोगों की दिल खोलकर तारीफ की।
पाकिस्तान के लोग खुश हैं, उनके बारे में भ्रम फैलाया जा रहा: पवार
पवार ने कहा, ''मैंने पहले पाकिस्तान का दौरा किया है और वहां अच्छा आतिथ्य प्राप्त किया है, मैं कहता हूं कि यह गलत है कि लोग पाकिस्तान में नाखुश हैं, वहां उनके साथ अन्याय हुआ है, लेकिन यहां (भारत) का शासक वर्ग राजनीतिक लाभ के लिए ऐसे संदेश फैला रहा है। ''
पवार ने PAK के लोगों की तारीफ में गढ़े कसीदे
एनसीपी चीफ शरद पवार ने कहा- मैंने पाकिस्तान का दौरा किया है और वहां लोगों ने मेरा स्वागत किया। पाकिस्तानियों का मानना है कि भले ही वे अपने रिश्तेदारों से मिलने के लिए भारत नहीं जा सकते, लेकिन वे एक भारतीय को अपने रिश्तेदारों के रूप में मानते हैं।

बीजेपी को लेकर दिया विवादित बयान
हाल ही के दिनों में एनसीपी में एक के बाद एक एक कई नेताओं ने इस्तीफे दिए हैं, इन इस्तीफों को लेकर एनसीपी प्रमुख ने बड़ा दावा किया है। पार्टी विधायक हसन मुश्रीफ के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी को लेकर पार्टी प्रमुख शरद पवार ने बीजेपी पर निशाना साधा है। शरद पवार ने कहा कि, जिनके हाथ में सत्ता है वह लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने की कोशिश कर रहे हैं। जैसा कि मैंने उनमें से कुछ के साथ बात की, ईडी का इस्तेमाल किया जा रहा है।
-
Petrol-Diesel Crisis: पहले App पर बुक करो, फिर मिलेगा पेट्रोल-डीजल, US-Iran जंग से मचा हाहाकार! -
'पाकिस्तान जैसा दलाल नहीं है भारत', अमेरिका-ईरान मध्यस्थता पर विपक्ष को जयशंकर का करारा जवाब -
गाजियाबाद पुलिस ने जासूसी के आरोप में तीन गिरफ्तार -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है












Click it and Unblock the Notifications