नए संसद भवन को लेकर एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने लगाए गंभीर आरोप, कही ये बात
संसद भवन को लेकर एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि संसद भवन के निर्माण की अभी क्यों आवश्यकता थी।

संसद पर अपनी राय रखते हुए एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि संसद भवन के निर्माण के लिए सभी राजनीतिक दलों के साथ बातचीत करनी चाहिए थी। साथ ही नए संसद भवन में पहली तस्वीर जो सामने आई वो निर्वाचित सदस्यों की नहीं, बल्कि भगवा वस्त्र पहने लोगों की थी।
पवार ने ये भी आरोप लगाया कि निर्वाचित नेताओं को पहले नए भवन में प्रवेश करने का मौका नहीं मिला। नए संसद भवन की जो पहली तस्वीर सामने आई है वो निर्वाचित सदस्यों की नहीं बल्कि भगवा वस्त्र पहने लोगों की थी।
महाराष्ट्र के औरंगाबाद में महात्मा गांधी मिशन विश्वविद्यालय में एक 'सौहर्द बैठक' (बैठक को बढ़ावा देने के लिए) में राकांपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि संसदीय गतिविधियों के लिए बातचीत में शामिल होने में सामान्य गिरावट आई है। इससे पहले भी राजनीतिक दलों के बीच मतभेद थे लेकिन उन्होंने बातचीत के जरिए उन्हें सुलझाने की कोशिश की।
उन्होंने आगे कहा कि मुझे समझ नहीं आया कि एक नए संसद भवन की आवश्यकता क्यों थी। इसके बारे में निर्णय राजनीतिक दलों के साथ बातचीत के माध्यम से किया जा सकता था। लेकिन मुझे समाचार पत्रों के माध्यम से नए भवन के बारे में पता चला।
28 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए संसद भवन के उद्घाटन किया जिसमें 20 से अधिक विपक्षी दल दूर रहे। कांग्रेस ने पीएम पर उद्घाटन को राज्याभिषेक की तरह मानने का आरोप लगाया।
वहीं, किसी का नाम लिए बिना पवार ने कहा कि सरकार के प्रमुख व्यक्ति नियमित रूप से संसद सत्र में भाग नहीं लेते हैं। यदि सरकार का प्रमुख किसी दिन संसद में आता है, तो वो दिन अलग लगता है। संसद सबसे ऊपर है। यदि इसे महत्व नहीं दिया जाता है तो इसके बारे में लोगों की धारणा भी प्रभावित होएगी।
संसद में खुद को एक छोटे राजनीतिक दल का नेता बताते हुए शरद पवार ने कहा कि हमने (विपक्ष ने) नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह के लिए राष्ट्रपति को आमंत्रित करने की मांग की। इसका सत्तारूढ़ भाजपा द्वारा विरोध करने की कोई आवश्यकता नहीं थी।
विपक्षी दलों ने भाजपा के नेतृत्व वाले केंद्र पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को दरकिनार करने का आरोप लगाते हुए कार्यक्रम का बहिष्कार किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि उद्घाटन राष्ट्रपति मुर्मू द्वारा किया जाना चाहिए था क्योंकि वो देश की संवैधानिक प्रमुख हैं।












Click it and Unblock the Notifications