महाराष्ट्र: सोनिया गांधी-शरद पवार की अहम बैठक आज, सरकार गठन को लेकर होगी चर्चा
महाराष्ट्र: सोनिया गांधी-शरद पवार की अहम बैठक आज, सरकार गठन पर चर्चा
नई दिल्ली। महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर आज राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) प्रमुख शरद पवार और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के बीच अहम मुलाकात होगी। इस बैठक में महाराष्ट्र में सरकार गठन पर चर्चा की जाएगी। रविवार को शरद पवार के निवास पर एनसीपी नेताओं की अहम बैठक हुई, जिसके बाद पार्टी के प्रवक्ता नवाब मलिक ने इसकी जानकारी दी और कहा कि कोर कमेटी की बैठक के बाद तय किया गया है कि महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन समाप्त होना चाहिए और राज्य में एक 'सरकार' का गठन किया जाना चाहिए।
Recommended Video

इस मसले पर तर्चा करने के लिए एनसीपी प्रमुख सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात में शरद पवार और सोनिया गांधी महाराष्ट्र में वैकल्पिक सरकार के गठन की संभावना पर चर्चा करेंगेआपको बता दें कि महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर पार्टियों के बीच बैठकों का दौर जारी है।
क्यों फंसा पेंच
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री पद के बंटवारे को लेकर भाजपा और शिवसेना के बीत विवाद हो गया और इसी वजह से उनका गठबंधन टूट गया। राज्यपाल की ओर से पहले बीजेपी, फिर शिवसेना को अलग-अलग बुलाकर सरकार बनाने के लिए दावा पेश करने की अपील की गई।शिवसेना ने समर्थन जुटाने के लिए कुछ वक्त मांगा, लेकिन राज्यपाल ने देने से इंकार कर दिया। इसके बाद एनसीपी को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया गया, लेकिन उसने भी वक्त की मांग की, जिसके बाद राज्यपाल ने प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की अनुशंसा की और राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications