LGBT सेल बनाने वाली देश की पहली पार्टी बनी NCP

मुंबई। एनसीपी LGBT सेल बनाने वाली देश की पहली पार्टी बनी है। मुंबई में महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष जयंत पाटिल और सांसद सुप्रिया सुले ने आधिकारिक रूप से LGBT सेल को लॉन्च किया। इस मौके पर सुप्रिया सुले ने कहा- हमें महसूस हुआ कि एलजीबीटी समाज को बराबर अधिकारों की जरूरत है, इसलिए हमने उनके लिए अलग सेल बना दिया है।

LGBT सेल बनाने वाली देश की पहली पार्टी बनी NCP

इस कदम से न सिर्फ एनसीपी की साख भी बढ़ेगी वहीं दूसरी तरफ अब हीं नज़रों से देखे जाने की शिकायत करने वाले इस समुदाय को भी मुख्यधारा में लाने में मदद मिलेगी। ऐसा पहली बार होगा जब किसी राजनितिक संघटन में आधिकारिक रूप से यह प्रयास किया है। एनसीपी के मुताबिक अब सही मायनों में इस समाज के साथ न्याय हुआ है।

एनसीपी का मानना है कि एलजीबीटी समाज भी अपने हक को लेकर मैदान में आना चाहते हैं। उनके साथ समान व्यवहार किया जाना चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने यह भी स्पष्ट किया कि एनसीपी ने इस पर विचार किया है। विधानसभा चुनाव के दौरान जारी घोषणापत्र के मुताबिक इस बाबत यह कदम उठाए गए हैं।

सामाजिक न्यायमंत्री धनंजय मुंडे के विभाग के तहत एलजीबीटी वेलफेयर बोर्ड को प्राथमिकता देने और उसके उत्थान का प्रयास किया जायेगा। जिससे इनकी परेशानियों समझने और उनको सुलझाने की कोशिश की जाएगी। इस दौरान इस नए संगठन को लेकर प्रदेश अध्यक्षजयंत पाटिल और सांसद सुप्रिया सुले ने प्रिया पाटिल को इस नई जवाबदारी की बधाई दी और उम्मीद जताई है कि वह एलजीबीटी समुदाय की समस्या का निवारण करने का हर संभव प्रयास करेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+