एनसीईआरटी की किताबों से हटेगा 'विवादित अक्साई चिन' का नक्शा
12 वीं की राजनीति विज्ञान की किताब में अक्साई चिन को विवादित क्षेत्र दिखाया गया है।
नई दिल्ली। एनसीईआरटी अपनी किताबों से उस नक्शे को बदलेगी जिसमें अक्साई चिन को विवादित क्षेत्र के तौर पर दिखाया गया है। हाल ही में सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर काफी बहस देखने को मिली है। 12 वीं की राजनीति विज्ञान की किताब में अक्साई चिन को विवादित क्षेत्र की तरह से दिखाया गया है।

राष्ट्रीय शिक्षा अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) के अनुसार मानचित्र टेक्सास विश्वविद्यालय ने तैयार किया था। पूर्वी और दक्षिण पूर्व एशिया के मानचित्र में चीन अक्साई चिन को विवादित क्षेत्र बताया गया है। मानचित्र में अक्साई चिन के निकट भारत और चीन के बीच सीमा को डॉट लाइन से दर्शाया गया है, जो विवादित क्षेत्र होने का संकेत देता है। अक्साई चिन चीन के गैर कानूनी कब्जे में है।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications