बॉलीवुड ड्रग केस: NCB कल दीपिका पादुकोण के मैनेजर करिश्‍मा प्रकाश से करेगी पूछताछ

Bollywood drug case: NCB will interrogate Deepika Padukone's manager Karishma Prakash tomorrow

मुंबई। बॉलीवुड ड्रग केस में नारकोटिक्‍स कंट्रोल ब्यूरो अब तक कई लोगों से पूछताछ कर चुका है। वहीं अब बुधवार को नारकोटिक्‍स कंट्रोल ब्यूरो मुंबई ने दीपिका पादुकोण के प्रबंधक करिश्‍मा प्रकाश को जांच के लिए बुलाया है। नॉरकोटिक्‍स विभाग के अधिकारी ने ये जानकारी दी।

ncb

बता दें सुशांत सिंह राजपूत केस मेंड्रग एंगल सामने आने के बाद से नारकोटिक्‍स कंट्रोल ब्‍यूरो बॉलीवुड में चल रहे ड्रग्स के रैकेट के बारे में जांच कर रही है। पहले एनसीबी ने ड्रग पैडलर पर शिकंजा कसा और उनकी गिरफ्तारी की वहीं बॉलीवुड सिलेब्रिटीज को समन भेजकर पूछताठ भी कर चुकी है। जिसमें मशहूर एक्‍ट्रेस दीपिका पादुकोण, सारा अली खान और श्रद्धा कपूर शामिल हैं जिनसे एनसीबी ने पूछताछ की और तीनों के मोबाइल जब्त कर लिए थे वहीं दूसरी ओर एक अंग्रेजी न्‍यूज वेबसाइट ने दावा किया कि एक्‍ट्रेस दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर और दीपिका की मैनेजर करिश्मा प्रकाश को एनसीबी को क्लीन चिट दे दी है, लेकिन एनसीबी ने इस दावे को सिरे से खारिज करते हुए उस खबर कर खंडन किया था। वहीं अब काफी दिनों बाद एनसीबी ने बुधवार को एक्‍ट्रेस दीपिका पादुकोण के मैनेजर करिश्‍मा प्रकाश को तलब किया है और उनके पूछताछ करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+