सुशांत सिंह की पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी और जया शाह को NCB ने भेजा समन, कल पेश होने को कहा
नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत मामले में एनसीबी ने सुशांत की पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी और जया शाह को समन किया है। एनसीबी ने दोनों को बुधवार को पूछताछ के लिए समन भेजा है। इससे पहले एनसीबी रिया चक्रवर्ती, उनके भाई समेत कई लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। बता दें कि एनसीबी ने शौविक के स्कूल के दोस्त सूर्यदीप मल्होत्रा से पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही ड्रग पेडलर क्रिस कोस्टा को भी एनसीबी ने गिरफ्तार किया है, जिसे कोर्ट ने 17 सितंबर तक के लिए एनसीबी की हिरासत में भेज दिया है।

बता दें कि स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट ने ड्रग पेडलर क्रिस कोस्टा को 17 सितंबर तक एनसीबी (NCB) की हिरासत में भेज दिया है। इससे पहले, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने बताया था कि एनसीबी मुंबई ने ड्रग पैडलर्स क्रिस कोस्टा और सूर्यदीप को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले से जुड़े ड्रग्स केस की जांच कर रही नारकोटिक्स क्राइम ब्यूरो के सामने रिया चक्रवर्ती ने बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और सिमोन का नाम लिया है। इसकी पुष्टि खुद एनसीबी ने की है। एनसीबी का कहना है कि अभी इन लोगों को समन नहीं भेजा गया है। वहीं जांच करते-करते एनसीबी की टीम एक टापू पर बने सुशांत के फार्महाउस तक जा पहुंची है। यहां एनसीबी की टीम ने एक व्यक्ति का बयान भी दर्ज किया है।












Click it and Unblock the Notifications