ड्रग्स केस में NCB ने बॉलीवुड प्रोड्यूसर के घर पर की छापेमारी
नई दिल्ली: सुशांत केस में जब से ड्रग्स एंगल सामने आया तब से मुंबई में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो काफी सक्रिय है। जिस वजह से ड्रग्स पैडलर्स की धरपकड़ जारी है। शनिवार-रविवार की रात भी एनसीबी की टीम ने मुंबई में पांच जगहों पर छापेमारी की। इस दौरान एक ड्रग पैडलर उनके हत्थे चढ़ा है। जिससे पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा एक बॉलीवुड प्रोड्यूसर के घर पर भी छापेमारी की खबर है।
Recommended Video

जानकारी के मुताबिक एनसीबी की टीम को मुंबई में ड्रग्स रैकेट से संबंधित खूफिया सूचना मिली थी। जिस पर उसकी ओर से मलाड, अंधेरी, लोखंडवाला, खारघर और कोपरखैरने में छापेमारी की गई। इस दौरान एक ड्रग पैडलर एनसीबी के हत्थे चढ़ा है। पैडलर के पास से ड्रग्स बरामद हुआ है या नहीं इसको लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। सूत्रों के मुताबिक एनसीबी की टीम ने बॉलीवुड के एक बड़े प्रोड्यूसर के घर पर भी छापेमारी की है। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि एनसीबी अधिकारियों ने नहीं की है।
ये लोग एनसीबी के रडार पर
सबसे पहले बॉलीवुड ड्रग्स केस में रिया चक्रवर्ती का नाम सामने आया। इसके बाद रिया और उसके भाई शौविक को गिरफ्तार किया गया। रिया तो जेल से छूट गई है, लेकिन शौविक अभी भी अंदर है। वहीं दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, सारा अली खान समेत कई हस्तियों से एनसीबी पूछताछ कर चुकी है। अब एनसीबी की रडार पर दीपिका की मैनेजर करिश्मा प्रकाश हैं। इसके अलावा अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड के भाई को भी गिरफ्तार किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications