'आर्यन खान ने चरस का किया सेवन, अरबाज मर्चेंट के जूते में था 6 ग्राम चरस', NCB ने पंचनामे में क्या-क्या कहा?

'आर्यन खान ने चरस का किया सेवन, अरबाज मर्चेंट के जूते में था 6 ग्राम चरस', NCB ने पंचनामे में क्या-क्या कहा?

मुंबई, 09 अक्टूबर: मुंबई क्रूज ड्रग्स केस मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने अपने पंचनामे में कहा है कि आर्यन खान ने स्वीकार कर लिया है कि वह चरस का सवेन करते हैं। एक अन्य आरोपी अरबाज मर्चेंट को लेकर एनसीबी ने कहा है कि अरबाज मर्चेंट के जूतों में से 6 ग्राम चरस बरामद किए गए। जो लग्जरी क्रूज पर जा रहा था। इंडिया टुडे ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) पंचनामे के आधार पर ये रिपोर्ट दी है। मुंबई के समंदर में 2 अक्टूबर की रात एनसीबी ने क्रुज पर रेव पार्टी में छापेमारी कर आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया था। एनसीबी के पंचनामे से कई बातों का खुलासा हुआ।

'आर्यन खान और अरबाज मर्चेंट ने तलाशी देने से किया था मना'

'आर्यन खान और अरबाज मर्चेंट ने तलाशी देने से किया था मना'

एनसीबी के पंचनामे के मुताबिक एनसीबी अधिकारी आशीष राजन प्रसाद ने आर्यन खान और अरबाज मर्चेंट को एनडीपीएस एक्ट की धारा 50 के प्रावधानों के बारे में बताया। अधिकारियों के सामने आर्यन खान और अरबाज मर्चेंट की तलाशी लेने की भी पेशकश की लेकिन दोनों ने मना कर दिया। इसके बाद जांच अधिकारी ने आर्यन खान और अरबाज मर्चेंट से पूछा कि क्या उनके पास कोई मादक पदार्थ है, जिस पर अरबाज ने हां में जवाब दिया कि और कहा कि जूते में चरस छिपा है।

Recommended Video

    Aryan Khan Update: NCB का पंचनामा, आर्यन ने किया चरस का सेवन | Mumbai Drugs Case | वनइंडिया हिंदी
    'अरबाज मर्चेंट ने कहा- मैं और आर्यन ड्रग्स लेते हैं'

    'अरबाज मर्चेंट ने कहा- मैं और आर्यन ड्रग्स लेते हैं'

    एनसीबी ने पंचनामे में कहा, ''अरबाज मर्चेंट ने स्वेच्छा से अपने जूते से एक "काला, चिपचिपा पदार्थ" युक्त एक जिपलॉक बैग निकाला। जिसके बाद पदार्थ का डीडी किट से परीक्षण किया गया और चरस होने की पुष्टि हुई। उसके पास से कुल छह ग्राम चरस बरामद किया गया। अरबाज मर्चेंट ने एनसीबी अधिकारी से कहा कि वह आर्यन खान के साथ ड्रग्स का सेवन करता है और वे एक रेव पार्टी के लिए क्रूज जहाज के अंदर जा रहे थे।''

    'आर्यन ने माना- पार्टी में चरस लेने की थी प्लानिंग'

    'आर्यन ने माना- पार्टी में चरस लेने की थी प्लानिंग'

    एनसीबी ने पंचनामे में कहा, आर्यन खान से पूछने पर, उन्होंने चरस के सेवन करने की बात स्वीकारी है। आर्यन ने भी कहा कि वे क्रूज जहाज पर सवार होकर अरबाज मर्चेंट से जब्त की गई चरस का उपयोग करने की योजना बना रहे थे।

    एनसीबी ने कहा, पंचनामा दो पंचों की उपस्थिति में रिकॉर्ड किया गया था, जो हैं किरण गोसावी और प्रभाकर रोगोजी सेन। किरण गोसावी एक प्राइवेट जासूस हैं। आर्यन खान के साथ वायरल हुई सेल्फी में किरण गोसावी ही दिखाई दे रहे हैं। ये सेल्फी पिछले रविवार (03 अक्टूबर) को मुंबई इंटरनेशनल क्रूज टर्मिनल पर क्लिक की गई थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+