NCB ने एक्ट्रेस दिया मिर्जा की एक्स मैनेजर समेत तीन को किया अरेस्ट, मिला 200 ग्राम गांजा
मुंबई। NCB arrests Dia Mirza's ex-manager, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) लगातार ड्रग्स मामले में अपनी जांच का दायरा बढ़ाता जा रहा है। इस मामले में रविवार को एनसीबी ने एक अहम गिरफ्तारी की है। एनसीबी ने एक्ट्रेस दिया मिर्जा (Dia Mirza) के पूर्व एक्स-मैनेजर राहिला फर्नीचरवाला ( Rahila Furniturewala) को गिरफ्तार किया है। राहिला के अलावा उनकी बहन शाइस्ता और ब्रिटिश नागरिक करण सजनानी को भी गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि, उनके पास से 200 ग्राम गांजा मिला है।

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने शनिवार को एक ब्रिटिश नागरिक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया और भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद किया। गिरफ्तार लोगों में एक बॉलीवुड अभिनेत्री की पूर्व मैनेजर राहिला फर्नीचरवाला, उनकी बहन शाइस्ता फर्नीचरवाला और करण सजनानी (ब्रिटिश नागरिक) शामिल हैं। राहिला कुछ समय पहले तक एक मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री की मैनेजर थीं और सुशांत सिंह राजपूत ड्रग केस (Cr. No. 16/2020) में संदिग्ध भी थीं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सजनानी के पास से 75 किलोग्राम गांजा, राहिला की बहन के पास 125 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है। जो गांजा बरामद हुआ है वह अमेरिका से आयातित था। जो काफी महंगा होता है। राहिला के पास से भी गांजा और अन्य सामग्री बरामद हुई है। सजनानी के तार सुशांत सिंह राजपूत मामले से भी जुड़े हैं। वह अनुज केसवानी का सप्लायर था जिसे सुशांत केस में गिरफ्तार किया गया था।
आरोप है कि दोनों बहनें ड्रग्स कारोबार में उसकी मदद कर रही थीं। डीएनए की एक खबर के मुताबिक, एनसीबी की ओर से एक बयान में कहा गया है कि कुछ जानकारी के आधार पर बांद्रा वेस्ट में एक कोरियर से गांजा बरामद किया गया। वहीं, सुशांत सिंह राजपूत के मामले ड्रग्स एंगल की जांच कर रहे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को अब उनके पूर्व ड्रीम प्रोजेक्ट के असिस्टेंट डायरेक्टर ऋषिकेश पवार की तलाश है। एंटी-ड्रग एजेंसी को शक है कि पवार का हाथ सुशांत को ड्रग्स सप्लाई करने में है। एनसीबी को ऋषिकेश पवार की घर की तलाशी के दौरान उनके लैपटॉप में कुछ संदिग्ध इंट्री मिली थी।












Click it and Unblock the Notifications