Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

भारती सिंह और उनके पति हर्ष ने स्वीकार की गांजा लेने की बात, एनसीबी ने किया गिरफ्तार

नई दिल्ली। कॉमेडियन भारती सिंह के घर से गांजा बरामद होने के बाद उनको और उनके पति हर्ष को एनसीबी ने गिरफ्तार कर लिया है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने बताया है कि भारती सिंह के ऑफिस और घर पर छापा मारा गया, दोनों जगहों से 86.5 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। भारती और उनके पति हर्ष लिंबाचिया ने गांजे का सेवन करने की बात भी स्वीकार कर ली है। जिसके बाद एनसीबी ने भारती सिंह और हर्ष को गिरफ्तारी कर लिया गया है।

हर्ष भी हो सकते हैं गिरफ्तार

हर्ष भी हो सकते हैं गिरफ्तार

बॉलीवुड ड्रग्स मामले में एक पैडलर से पूछताछ में भारती और हर्ष का नाम सामने आने के बाद एनसीबी ने दोनों के घरों और दफ्तरों में शनिवार को रेड की। जिसके बाद एनसीबी हर्ष को अपनी ही गाड़ी में दफ्तर ले आई जबकि भारती बाद में पूछताछ के लिए एनसीबी के ऑफिस पहुंची। एनसीबी दफ्तर में दोनों से लंबी पूछताछ के बाद देर शाम भारती सिंह और उनके पति को गिरफ्तार कर लिया गया।

टीवी का जाना पहचाना चेहरा हैं भारती सिंह

टीवी का जाना पहचाना चेहरा हैं भारती सिंह

भारती सिंह टीवी का काफी मशहूर चेहरा हैं, कई साल से वो लगातार टीवी पर दिखती रही हैं। कॉमेडियन के तौर पर कई मशहूर टीवी शो में वो नजर आती हैं। टीवी बीते कुछ सालों में आए कॉमेडी के शो जैसे- कॉमेडी सर्कस, कॉमेडी सर्कस महासंग्राम, कॉमेडी सर्कस का जादू, कहानी कॉमेडी नाइट्स बचाओ और द कपिल शर्मा शो में भारती नजर आई हैं। भारती ने 2017 में राइटर हर्ष लिंबचिया से शादी की थी।

ड्रग्स केस में फिल्म और टीवी के कई नाम जांच के दायरे में

ड्रग्स केस में फिल्म और टीवी के कई नाम जांच के दायरे में

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की जून में मौत के बाद ड्रग तस्करों और बॉलीवुड हस्तियों के बीच कथित संबंधों को लेकर एनसीबी ने जांच शुरू की थी। दरअसल, सुशांत के कथित तौर पर आत्महत्या कर लेने के बाद उनके ड्रग्स का आदी होने की बात सामने आई थी। इसके बाद एनसीबी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी कि कौन-कौन ड्रग्स के लेनदेन से जुड़े हैं। एनसीबी इस सिलसिले में अब तक 20 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इस मामले में सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को भी गिरफ्तार किया गया था। रिया फिलहाल जमानत पर बाहर हैं। एनसीबी ने इस मामले में अभिनेता अर्जुन रामपाल, अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर और रकुल प्रीत सिंह समेत कई बड़े नामों को पूछताछ के लिए बुला चुकी है। भारती सिंह टीवी का पहला बड़ा चेहरा हैं, जो इसमें गिरफ्तार हुई हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+