'जनता ने नफरत की सियासत को नकार दिया', कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर बोले फारूक अब्दुल्ला
Farooq Abdullah ने कर्नाटक की जनता को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि नफरत की राजनीति को जनता ने नकार दिया है।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं, जहां कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन किया और वो पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही। इसको लेकर पूरे देश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। इस मामले में अब नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला का बयान सामने आया है।
फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि मैं कर्नाटक की जनता को धन्यवाद देता हूं। उन्होंने नफरत की सियासत को नकार दिया और मोहब्बत की सियासत को अपनाया है। इसके अलावा जो यात्रा राहुल गांधी ने की थी, उसका भी फल मिला है। उन्होंने भारत को मोहब्बत से जोड़ने का काम किया है।
फारूक ने आगे कहा कि राहुल ने मजहबों को जोड़कर मोहब्बत पैदा की। मैं समझता हूं कि आज कांग्रेस का छोटे से छोटा कार्यकर्ता मुबारकबाद का हकदार है। मैं सोनिया जी को भी बधाई देता हूं कि इस उम्र में उन्होंने चुनाव प्रचार किया, जबकि उनकी तबीयत ठीक नहीं है। कांग्रेस ने नफरत की सियासत छोड़कर मोहब्बत की सियासत की। ये देश तभी रहेगा, जब सभी धर्म के लोग मोहब्बत से रहेंगे।
उन्होंने उम्मीद जताई कि कांग्रेस ने जो वादे कर्नाटक की जनता से किए हैं, उसे पूरा करेंगे। वहीं 2024 के चुनाव पर उन्होंने कहा कि ये बात साबित हो गई कि देश में अब नफरत नहीं चलेगी, सिर्फ और सिर्फ मोहब्बत चलेगी।
किसने कितनी सीटें जीतीं?
कर्नाटक में विधानसभा की कुल 224 सीटें हैं, जहां कांग्रेस के खाते में 136 सीटें आईं, जबकि बीजेपी 65 सीटें जीत रही। वहीं जेडीएस 19 सीटों के साथ तीसरे नंबर पर है।












Click it and Unblock the Notifications