राज्यसभा सांसद नजीर लावे को पीडीपी ने पार्टी से किया निष्कासित, उपराज्यपाल के शपथ ग्रहण में हुए थे शामिल
नई दिल्ली। पीडीपी सांसद नजीर लावे के खिलाफ पार्टी ने कार्रवाई करते हुए उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया है। दरअसल, पीडीपी सांसद नजीर लावे उपराज्यपाल चंद्र मुर्मू के शपथ ग्रहण के कार्यक्रम में शामिल हुए थे। पार्टी नजीर लावे के इस बात से काफी नाराज थी कि वह गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के नए राज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू के शपथ ग्रहण में शरीक हुए थे।

बता दें कि नजीर अहमद लावे राज्यसभा सांसद हैं। उनके खिलाफ पार्टी विरोध गतिविधियों को लेकर कार्रवाई की गई है। पार्टी ने लावे को पीडीपी ने मूल सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। बीते गुरुवार को श्रीनगर के राजभवन में उपराज्यपाल के शपथ ग्रहण के दौरान भाजपा के लोकसभा सांसद जुगल किशोर और राज्यसभा सांसद और पीडीपी सदस्य नजीर लावे सहित ढाई सौ से अधिक मेहमान शरीक हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications