छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने तीन खदान कर्मियों को किया अगवा

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में खदान में काम करने वाले तीन कर्मचारियों को नक्सलियों ने कथित रूप से अगवा कर लिया है। जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के समरी पाथ इलाके से नक्सलियों ने इन कर्मियों को अगवा किया है। एसपी प्रशांत कतलाम ने बताया कि पुलिस और सीआरपीएळ की पेट्रोलिंग पार्टी इन लोगों की तलाश में जुटी हैं। जल्द ही इन लोगों को सुरक्षित बचा लिया जाएगा।

naxal

बता दें कि इससे पहले नक्सलियों के गढ़ दंतेवाड़ा में 10 नक्सलियों ने गुरुवार को आत्मसमर्पण कर दिया था। पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने बताया कि जिन नक्सलियों ने आत्मसर्पण किया है उसमे से एक पर 8 लाख रुपए का इनाम था। नक्सली बामन सोरी उर्फ दुर्गेश के सिर 8 लाख रुपए का इनाम था, लेकिन उसने गुरुवार को पुलिस के सामने आत्मसर्पण कर दिया। एसपी ने बताया कि बामन सोरी माओवादी गुट गंगालूर एरिया कमेटी में दूसरा सबसे नेता था। वह बेहद ही खतरनाक नक्सली था। वह एक दर्जन से अधिक हमलों में शामिल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+