बिहार: नक्सली हमले में 7 पुलिसकर्मी शहीद, ट्विटर पर फूटा लोगों का गुस्सा

Naxal attack in Bihar’s Aurangabad, seven cops killed, People Angry
औरंगाबाद | एक बार फिर से नक्सली आतंक से बिहार थर्रा उठा है। खबर आ रही है कि औरंगाबाद जिले के नवीनगर और टंडवा मार्ग पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नक्सलियों ने एक बेहद ही घातक प्रहार किया है। नक्सलियों ने एक बारूदी सुरंग विस्फोट कर एक पुलिस जीप को उड़ा दिया जिसमें 7 पुलिसकर्मी शहीद हो गये हैं, शहीद होने वालों में टंडवा के थाना प्रभारी अजय कुमार भी शामिल है।

यह दुखद और क्रूर घटना मंगलवार को तब हुई जब टंडवा थाना प्रभारी अजय कुमार वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में शामिल होने के बाद टंडवा लौट रहे थे, तभी नवीनगर से आगे बढ़ने के बाद नक्सलियों ने बारूदी सुरंग विस्फोट कर जीप को उड़ा दिया। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि जीप के परखचे उड़ गए। पुलिस ने इस घटना की जानकारी दी है। पुलिस ने यह भी कहा कि नक्सली घटना को अंजाम देने के बाद पुलिस जवानों के हथियार लूटकर फरार हो गए।

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है। टंडवा झारखंड और बिहार के सीमा क्षेत्र का इलाका है जो पूरी तरह नक्सल प्रभावित माना जाता है।

उल्लेखनीय है कि पिछले शनिवार को मुंगेर जिले के जमालपुर रेलवे स्टेशन के समीप साहेबगंज-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस पर नक्सलियों ने हमला कर दिया था जिसमें तीन पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे और दो जवान घायल हुए थे। नक्सलियों ने इन पुलिस जवानों से पांच राइफलें भी लूट ली थीं।

घटना के तुरंत बाद सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर बिहार की कानून व्यवस्था पर एक बार फिर से सवाल उठ रहे हैं। लोग ट्विटर और फेसबुक पर बिहार और कांग्रेस सरकार से शहीदों की मौत का हिसाब मांग रहे हैं। लोगों का गुस्सा ट्विटर और फेसबुक पर जमकर फूट रहा है। लोगों ने ट्विट किया है आखिर कब तक नक्सलियों के प्रहार का आतंक हमारे शहीद सहते रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+