नवाजुद्दीन ने ब्रेस्ट कैंसर से लड़ रही छोटी बहन के बर्थडे पर शेयर की भावुक पोस्ट
नवाजुद्दीन ने सात साल से ब्रेस्ट कैंसर से लड़ रही बहन के बर्थडे पर शेयर की भावुक पोस्ट
मुंबई। अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने शनिवार को अपनी छोटी बहन के 25वें जन्मदिन पर भावुक पोस्ट की है। बहन के साथ अपना फोटो शेयर करते हुए उन्होंने बताया है कि उनकी लाड़ली बहन बीते साल से ब्रेस्ट कैंसर से लड़ रही है। 18 साल की उम्र में उन्हें एडवांस स्टेज ब्रेस्ट कैंसर हुआ। शनिवार को वो अपना 25 वां जन्मदिन मना रही हैं।

नवाजुद्दीन ने ट्वीट करते हुए लिखा, 18 साल की उम्र में उनकी बहन को ब्रेस्ट कैंसर डहुआ था। इतनी कम उम्र में ऐसी बीमारी के बावजूद उसने एक बड़ी लड़ाई लड़ी और आज सात सालों बाद भी, वह बहादुरी के साथ इस बीमारी से लड़ रही हैं। नवाज ने बहन का इलाज कर रहे और उसका हौंसला बढ़ा रहे डॉक्टरों का भी शुक्रिया अदा किया है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी का परिवार उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का रहने वाला है।
बीते महीने एक्टर आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को भी ब्रेस्ट कैंसर होने की बात सामने आई थी। सोशल मीडिया पर उन्होंने बताया कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर हुआ है और वह मैस्टेक्टमी (स्तन निकालने की प्रक्रिया) से गुजरी हैं।
वहीं अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे भी कैंसर से जूझ रही हैं और इन दिनों न्यूयॉर्क में इलाज करा रहीं हैं। सोनाली लगातार अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं और कैंसर से जंग जीतने की बात कहती हैं। कई बॉलीवुड सितारे भी उनसे मिलने न्यूयॉर्क पहुंचते रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications