VIRAL: नवाजुद्दीन के 'रोम रोम' में समाने वाली ये लड़की आखिर है कौन? लोग भी चकराए

एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' की शानदार सक्सेस को इंज्वाय कर रहे हैं।

Nawazuddin Siddiqui

नई दिल्ली। एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' की शानदार सक्सेस को इंज्वाय कर रहे हैं। इस सीरीज में उनके रोल को काफी पसंद किया गया था। वैसे जितने धमके उन्होंने इस सीरीज में नहीं किए होंगे, उससे ज्यादा उन्होंने अपने एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट से कर दिया है। नवाज ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक महिला के साथ फोटो शेयर की है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।

'ये लड़की आखिर है कौन?'

'ये लड़की आखिर है कौन?'

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बुधवार को अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो शेयर की। इस फोटो में उनके साथ एक खूबसूरत महिला दिखाई दे रही हैं और फोटो कहीं विदेश की ही मालूम पड़ती है। नवाज ने इस फोटो के साथ लिखा, 'ये लड़की मेरे रोम रोम में है'। इस फोटो और नवाज के कैप्शन के बाद लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। हर कोई जानना चाहता है कि ये लड़की आखिर है कौन?

'सेक्रेड गेम्स' में मिली नवाज को तारीफ

ये महिला नवाज की दोस्त हैं या उनके साथ किसी फिल्म में दिखाई देंगी, इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। बात नवाज की करें तो उनके सितारे अभी बुलंदी पर हैं। नेटफ्लिक्स पर आई नवाज की फिल्म 'सेक्रेड गेम्स' दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। नेशनल और इंटरनेशनल मीडिया में क्रिटिक्स ने सीरीज की जमकर तारीफ की है। वहीं फैंस ने भी 'सेक्रेड गेम्स' को पूरे नंबर दिए हैं।

विवादों में नवाज का पहला शो

विवादों में नवाज का पहला शो

लोगों का कहना है कि ये शो भारतीय टेलीविजन का नया अध्याय शुरू करेगा। हालांकि शो को जितनी तारीफें मिली, उतना ही ये विवादों में भी चला गया। 'सेक्रेड गेम्स' को लेकर कुछ लोगों ने शिकायत दर्ज कराई थी। लोगों का कहना था सीरीज में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के लिए अपमाजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है और उनकी छवि बिगाड़ने की कोशिश की गई है।

ये भी पढ़ें: बिजी शेड्यूल के बीच भी अनुष्का-विराट को मिला शपिंग का समय, स्टोर में ये खरीदते आए नजर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+