बिजी शेड्यूल के बीच भी अनुष्का-विराट को मिला शपिंग का समय, स्टोर में ये खरीदते आए नजर

इन दिनों अनुष्का इंग्लैंड में पति विराट कोहली का हौसला बढ़ाने के लिए पहुंच गई हैं। विराट इंग्लैंड के साथ सीरीज के लिए पिछले काफी दिनों से विदेश में हैं और अब उनकी पत्नी भी उनके पास पहुंच गई हैं।

Anushka Sharma, Virat Kohli

नई दिल्ली। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अपने बिजी शेड्यूल के कारण एक-दूसरे के साथ ज्यादा वक्त नहीं बिता पाते। एक तरफ अनुष्का फिल्मों में बिजी रहती हैं, वहीं दूसरी तरफ विराट अपनी क्रिकेट टीम के साथ होते हैं। ऐसे में दोनों को जैसे ही टाइम मिलता है, वो एक-दूसरे के पास चले जाते हैं। इन दिनों अनुष्का इंग्लैंड में पति विराट कोहली का हौसला बढ़ाने के लिए पहुंच गई हैं। विराट इंग्लैंड के साथ सीरीज के लिए पिछले काफी दिनों से विदेश में हैं और अब उनकी पत्नी भी उनके पास पहुंच गई हैं।

पति के संग समय बिताने इंग्लैंड पहुंची अनुष्का

पति के संग समय बिताने इंग्लैंड पहुंची अनुष्का

अनुष्का पिछले काफी दिनों से इंग्लैंड में पति विराट के साथ मौजूद हैं। उन्हें हर मैच में स्टैंड में चीयर करते भी देखा गया। दोनों को मैच के बाद से जैसी ही फुरसत मिलती है, विराट-अनुष्का एक-दूसरे के साथ कुछ और पल बिताने निकल जाते हैं। हाल ही में दोनों को इंग्लैंड के एक स्टोर में साथ शॉपिंग करते देखा गया। शॉपिंग करते हुए विराट और अनुष्का की तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।

पिछले साल दोनों ने इटली में की थी शादी

पिछले साल दोनों ने इटली में की थी शादी

स्टोर में शॉपिंग करते हुए अनुष्का ने जहां कैजुअल जींस-टॉप पहना हुआ था, वहीं विराट नॉर्मल हुड और शॉर्ट्स में नजर आए। अनुष्का और विराट की इंग्लैंड की सड़कों पर घूमते हुए कुछ और तस्वीरें भी वायरल हो गई हैं। इतने बिजी शेड्यूल के बावजूद विराट-अनुष्का महीने में कुछ दिन साथ में जरूर साथ में बिताते हैं। विराट और अनुष्का ने पिछले साल 11 दिसंबर को इटली के टस्कनी में शादी की थी। इसके बाद दोनों ने दिल्ली और मुंबई में अलग-अलग रिसेप्शन रखे थे।

इन फिल्मों में जल्द दिखाई देंगी अनुष्का

इन फिल्मों में जल्द दिखाई देंगी अनुष्का

करियर की बात करें तो अनुष्का की इस साल दो बड़ी फिल्में रिलीज होने जा रही है। अक्टूबर में वो वरुण धवन के साथ शरत कटारिया की फिल्म 'सुई-धागा: मेड इन इंडिया' में दिखाई देंगी। इसके बाद दिसंबर में शाहरुख और कैटरीना के साथ 'जीरो' फिल्म में नजर आएंगी। वहीं विराट कोहली अभी इंग्लैंड में भारतीय टीम की अगुवाई कर रहे हैं। भारत ने इंग्लैंड के साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज गंवा गी है।

ये भी पढ़ें: VIDEO: 'हॉट ड्रेस' में प्रियंका चोपड़ा ने न्यूयॉर्क की सड़कों पर किया डांस, नहीं देखा होगा अब तक ये अंदाज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+