नवाजुद्दीन के राज: न्‍यूयॉर्क में वेट्रेस के साथ बिताई रात की पूरी कहानी

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी बायोग्राफी एन ऑर्डिनेरी लाइफ में अपनी जिंदगी के कई निजी राज खोले हैं। इन राजों से पर्दा उठने के बाद से चारों तरफ उन्हीं के चर्चे हैं।उन्होंने अपने आत्महत्या के खयाल से लेकर एक वेट्रेस के साथ रात बिताने तक की बातें, बेझिझक कही हैं।

मुंबई। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी बायोग्राफी 'एन ऑर्डिनेरी लाइफ' में अपनी जिंदगी के कई निजी राज खोले हैं। इन राजों से पर्दा उठने के बाद से चारों तरफ उन्हीं के चर्चे हैं। फिल्म 'मिस लवली' में उनकी को-स्टार रहीं निहारिका सिंह के साथ अपने अफेयर के खुलासे के अलावा नवाज ने कई लड़कियों के बारे में किताब में खुलकर बोला है। उन्होंने अपनी आत्महत्या के ख्याल से लेकर एक वेट्रेस के साथ रात बिताने तक की बातें, बेझिझक कही हैं।

Nawazuddin Siddiqui

किताब में नवाज ने खोले कई राज

किताब में नवाज ने खोले कई राज

नवाज ने अपनी किताब में अपनी पहली मोहब्बत के जिक्र से लेकर एक वेट्रेस के साथ वन नाइट स्टैंड तक की बात कबूली है। उन्होंने लिखा है कि कैसे जब उनकी गर्लफ्रेंड उन्हें छोड़ कर चली गई तो उन्हें आत्महत्या का खयाल आया। इतना ही नहीं, यही वो मोड़ था जब उन्होंने तय किया कि वो किसी लड़की के लिए सीरियस नहीं होंगे। बात नवाज के एनएसडी के दिनों के बाद की है।

पहले इश्क की गिरफ्त में कुछ यूं पड़े नवाज

पहले इश्क की गिरफ्त में कुछ यूं पड़े नवाज

नवाज मुंबई के एक थियेटर में परफॉर्म कर रहे थे जब वो पहली बार किसी के प्यार में घायल हुए। मौसम की पहली बारिश की तरह नवाज की पहली मोहब्बत भी काफी खुशनुमा गुजर रही थी। लड़की का नाम सुनिता था। वो अक्सर मीरा रोड पर स्थित नवाज के घर आती थीं। अपने प्यार के किस्से वो नवाज के घर की दीवारों पर कुरेदा करती थीं। दोनों की जिंदगी हंसी-खुशी बीत रही थी तभी वो पल आया जिसने दोनों को हमेशा के लिए अलग कर दिया।

फिर आया दोनों की जुदाई का पल

फिर आया दोनों की जुदाई का पल

सुनीता कुछ दिनों के लिए अपने घर चली गईं। जब वो लौटीं तो उन्होंने नवाज से दूरी बना ली। नवाज पागलों की तरह उन्हें दिन-रात फोन करते लेकिन वो उनका एक फोन न उठातीं। लाख कोशिशों के बाद जब सुनीता ने नवाज का फोन उठाया और फिर जो कहा, उसे सुनते ही नवाज के पैरों तले जमीन खिसक गई। सुनीता ने नवाज से अपने सभी रिश्ते खत्म कर लिए। उन्होंने कहा, 'नवाज, तुम अपने करियर पर ध्यान दो, मैं अपने करियर पर ध्यान दूंगी।' और बस ये चंद लफ्ज कहते ही सुनीता ने फोन काट दिया।

आत्महत्या करने जा रहे थे तभी अचानक...

आत्महत्या करने जा रहे थे तभी अचानक...

सुनीता की बेवफाई ने नवाज को तोड़ दिया। वो डिप्रेशन में चले गए। दीवारों पर सुनीता द्वारा कुरेदी गई उनके प्यार की निशानी अब उन्हें काट रही थी। उन्होंने उन दीवारों से सभी निशान तो मिटा दिए लेकिन दिल पर पड़े निशान उन्हें अब भी दर्द दे रहे थे। दिन-रातें यूं ही कट रही थीं। एक दिन जब वो स्टेशन पर खड़े थे तो उन्हें आत्महत्या तक का खयाल आया। नवाज ने लिखा है, 'ट्रेन आने वाली थी। मैं पटरियों को निहार रहा था। क्या मैं कूद कर सबकुछ खत्म कर दूं? ये जिंदगी, ये संघर्ष? मेरे पास कुछ भी नहीं है, न प्यार, न पैसा, न काम।'

ब्रेकअप के बाद फिर नहीं लगाया किसी से दिल

ब्रेकअप के बाद फिर नहीं लगाया किसी से दिल

नवाज आत्महत्या जैसा बड़ा कदम उठाने ही जा रहे थे कि उनके अंदर से आवाज आई। जैसे किसी ने थप्पड़ मार कर जगाया हो। 'तुम्हें मालूम है ये तुम्हारा डिपार्टमेंट नहीं है। फिर क्यों? इस रास्ते आखिर क्यों जा रहे हो?' नवाज ने उस दिन स्टेशन पर खड़े होकर खुद से एक वादा किया, कि वो किसी भी रिलेशनशिप में इमोशनल नहीं होंगे। शायद यही कारण रहा कि उनके आगे के सभी रिलेशन में लड़कियों ने उनपर इस्तेमाल करने के आरोप लगाए।

जब वेट्रेस के सवाल से खुश हुए नवाज

जब वेट्रेस के सवाल से खुश हुए नवाज

जब नवाज इमोनशन रिलेशनशिप को पीछे छोड़ जिंदगी में आगे बढ़ रहे थे तब न्यूयॉर्क में उन्हें एक लड़की मिली। वो न्यूयॉर्क के एक रेस्टोरेंट में बैठे थे। एक खूबसूरत वेट्रेस काफी देर से उन्हें घूरे जा रही थी। फिर आखिर वो उनके पास आई और पूछा कि क्या वो एक एक्टर हैं? विदेश में पहचाने जाने पर नवाज खुश हो गए और उन्होंने वेट्रेस से पूछा' 'आपने मेरी कौन सी फिल्म देखी है? 'गैंग्स ऑफ वासेपुर।' वेट्रेस ने साफ इंकार कर दिया।

वेट्रेस के साथ वन नाइट स्टैंड!!

वेट्रेस के साथ वन नाइट स्टैंड!!

वेट्रेस ने कहा कि उसने नवाज की दूसरी फिल्म देखी है 'लंचबॉक्स'। इसके बाद दोनों में बातें शुरू हो गईं। घंटों बात करने के बाद दोनों होटल में चले गए। नवाज ने किताब में आगे लिखा है कि 'आगे जो भी हुआ उसे न्यूयॉर्क में ही छोड़ देना बेहतर है।' नवाज की जिंदगी में इसके बाद ही सुजैन और निहारिका सिंह आईं थीं। उन्होंने खुद अपनी बायोग्रफी में माना है कि उन्होंने अफनी जरूरतों को पूरा करने के लिए निहारिका का इस्तेमाल किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+