कोरोना संकट में बॉलीवुड एक्ट्रेस के फोटो शेयर करने पर भड़के नवाजुद्दीन सिद्धीकी, बोले कुछ तो शर्म करो...
मुंबई, अप्रैल 24: कोरोना महामारी में देश के हजारों घरों में जहां मातम छाया हुआ है, अस्पताल में बेड, दवा, आक्सीजन न मिलने के कारण हाहाकार मचा हुआ है, वहीं कई बॉलीवुड हस्तियां सोशल मीडिया पर अपनी छुट्टियों की तस्वीरें शेयर कर रही हैं। फेस बुक हो या ट्वीटर या फिर इंस्टाग्राम सोशल मीडिया के सारे प्लेटफार्म कोरोना से मरने वालों की फोटो से पटी पड़ी हैं ऐसे में सेलिब्रेटी द्वारा मौजमस्ती करते हुए फोटो साझा करने पर लोगों में जबरदस्त गुस्सा है। यूजर्स इन एक्ट्रेस पर जमकर गुस्सा निकाल रहे हैं, यूजर्स के अलावा अब बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्धिकी ने भी इन एक्ट्रेस पर अपना गुस्सा निकालते हुए जमकर फटकार लगाई हैं। जानिए एक्टर ने क्या कहा?

इन एक्ट्रेस ने समुद्र तट की अपनी तस्वीरें पोस्ट की
बता दें भारत में कोरोना की दूसरी लहर के मालदीव सेलेब्स के लिए सबसे लोकप्रिय डेस्टीनेशन में से एक रहा है, और कई अभिनेत्रियों, जैसे कि जान्हवी कपूर, श्रद्धा कपूर और दिशा पटानी ने समुद्र तट की अपनी तस्वीरें पोस्ट की थीं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने भी हाल ही में मालदीव वीकेशन के लिए गए हैं, हालांकि अभी तक कोई तस्वीर साझा नहीं की है।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कुछ तो शर्म करो....
कोरोना संकट के बीच ऐसी एक्ट्रेस की फोटो शेयर करने वाली एक्ट्रेस की बहुत आलोचना की गई है। यहां तक कि बॉलीवुड के कुछ लोगों ने भी आलोचना की। इन आलोचना करने वालों में अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी एक हैं। एक साक्षात्कार के दौरान सितारों को छुट्टियों की तस्वीरें पोस्ट करने के बारे में पूछा गया, तो नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा, "ये बॉलीवुड की हस्तियां छुट्टी की तस्वीरों को एक ऐसे समय में पोस्ट कर रही हैं जब दुनिया सबसे खराब मंदी के दौर से गुजर रही है। ... लोगों के पास खाना नहीं है और आप अपने पैसे बर्बाद कर मौज कर रहे हो। एक्टर ने कहा कुछ तो शर्म करो।"

एक्टर ने कहा थोड़ी इंसानियत तो दिखाओ
नवाजुद्दीन सिद्धिकी ने बॉलीवुड हंगामा से कहा सेलेब्स अपनी छुट्टी के बारे में पोस्ट कर रहे हैं क्योंकि उनके पास बात करने लायक कुछ भी नहीं है। "वे और क्या बात करेंगे? अभिनय? वे दो मिनट में भाप लेकर निकल जाएंगे। इन लोगों ने मालदीव में तमाशा बना रखा है। मैं नहीं जानता कि पर्यटन उद्योग के साथ उनकी व्यवस्था क्या है। लेकिन मानवता के लिए, कृपया इन छुट्टियों को अपने तक ही रखें। हर जगह दुख है। कोविड के मामले कई गुना बढ़ रहे हैं। थोड़ी इंसानियत तो दिखाओ। कृपया उन लोगों को ताना मत दें जो पीड़ित हैं!

नवाजुद्दीन सिद्धिकी ने कहा- यह मेरा मालदीव है
अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्धिकी ने यह भी जोर देकर कहा कि उनकी कहीं भी छुट्टी मनाने की कोई योजना नहीं है। वह अपने गृहनगर बुधना में अपने परिवार के साथ रहना पसंद करता है। उन्होंने कहा यह मेरा मालदीव है।












Click it and Unblock the Notifications