'ऑपरेशन लोटस' से डरी NCP, हयात होटल में शिफ्ट किए विधायक

मुंबई। महाराष्ट्र में चल रहा सियासी ड्रामा लगातार दिलचस्प होता जा रहा है। मीडिया में खबरें आ रही है कि, बीजेपी ने 'ऑपरेशन लोटस' शुरू कर दिया है। ऑपरेशन लोटस के डर से एनसीपी अब अपने विधायकों को हयात होटल शिफ्ट करने जा रही है। एनसीपी नेता होटेल रेनेसां को सुरक्षित नहीं मान रहे हैं। वहीं मीडिया में ऐसी भी खबरें आ रही है कि, रेनेसां होटल से सादी वर्दी में पुलिसवाले पकड़े गए हैं। जिसके बाद एनसीपी के नेताओं ने हंगामा शुरू कर दिया है।

Nawab Malik says NCP to move its MLAs to Hotel Hyatt, due to security reasons

'ऑपरेशन लोटस' के चलते अब एनसीपी अपने विधायकों को हयात रेजेंसी में शिफ्ट कर रही है। वहीं द ललित में शिवसेना के विधायकों को ठहाराया गया है और जेडब्ल्यू मैरिएट में कांग्रेस के विधायक रुके है। ये तीनो होटल्स सिर्फ 100 मीटर के रेडियस में मौजूद हैं। यहीं नहीं ये होटल एयरपोर्ट के पास भी मौजूद हैं। कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना टूट से बचने की हर संभव कोशिश कर रही है। वहीं एनसीपी सुरक्षा कारणों का हवाला देकर विधायकों को मुंबई के होटल रेनेसां से होटल हयात में शिफ्ट कर रही है।

इसी बीच एनसीपी के नेता नवाब मलिक ने दावा किया है कि 50 विधायक हमारे साथ हैं। चार विधायकों को भाजपा ने कहीं रखा है। उन्होंने कहा कि विधायकों ने शरद पवार के नेतृत्व में मुलाकात की। उद्धव ठाकरे भी इस दौरान मौजूद थे। यदि जरूरी हुआ तो हम फ्लोर पर इसे साबित भी करेंगे। नवाब ने कहा कि हम फडणवीस सरकार गिरा नई सरकार का गठन करेंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महाराष्ट्र में रातोरात भाजपा की सरकार बनने के बाद अब फ्लोर टेस्ट से पहले बहुमत जुटाने के लिए 'ऑपरेशन लोटस' शुरू हो गया है। सूत्रों की मानें तो नारायण राणे, राधाकृष्ण विखे पाटिल, गणेश नाइक और बबनराव पचपुटे को शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के विधायकों से संपर्क साधने की जिम्मेदारी दी गई है। यह सभी नेता पहले शिवसेना, एनसीपी या कांग्रेस में रह चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+