NCP की बैठक में विधायकों की अटेंडेंस के साइन का अजित पवार ने दुरुपयोग किया: नवाब मलिक
नई दिल्ली। महाराष्ट्र में हुए राजनीतिक उठापटक के बाद एनसीपी के वरिष्ठ नेता नवाब मलिक ने अजित पवार पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अजित पवार ने विधायकों के साथ धोखा किया है उन्होंने बैठक में पहले हाजिरी के नाम पर सभी के हस्ताक्षर लिए और उस पत्र को समर्थन के तौर पर राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को सौंप दिया। गौरतलब है कि शनिवार की सुबह किसी को खबर नहीं थी कि देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

राज्यपाल को सौंपा झूठा पत्र
मुख्यमंत्री के रूप में देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम को पद पर एनसीपी नेता अजित पवार के शपथ लेने के बाद महाराष्ट्र में आरोपों का दौर जारी है। अजित के बीजेपी से हाथ मिलाने के बाद एनसीपी चीफ शरद पवार ने साफ किया की इससे रकांपा का कोई लेना देना नहीं है यह अजित का निजी फैसला है। दूसरी तरफ एनसीपी नेता नवाब मलिक ने भी अजित पवार पर आरोप लगाते हुए निशाना साधा है।
Recommended Video

शाम 4 बजे होगी एनसीपी विधायकों की बैठक
नवाब मलिक ने कहा कि अजित ने विधायकों की हाजिरी वाला पत्र राज्यपाल को समर्थन के तौर पर सौंपा है जो कि गलत है। अजित पवार ने एनसीपी के साथ ही पार्टी के विधायकों को भी धोखे में रखा है। नवाब मलिक ने बताया कि शनिवार की शाम 4 बजे एनसीपी विधायकों की बैठक बुलाई गई है उसके बाद आगे की कार्रवाई पर फैसला लिया जाएगा। बता दें कि अजित पवार के साथ गए तीन विधायकों ने कहा कि उन्हें झूठ बोलकर अपने साथ ले जाया गया।

अजीत पवार सरकार नहीं बना पाएंगे: शरद पवार
अब से थोड़ी देर पहले मुंबई में एनसीपी-शिवसेना की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में शरद पवार ने कहा कि महाराष्ट्र में कांग्रेस-शिवसेना-एनसीपी ने सरकार बनाने का फैसला किया था, हमारे पास करीब 170 विधायकों का समर्थन था, सुबह अचानक अजित पवार के डिप्टी सीएम बनने का पता चला, शरद पवार ने कहा कि अजित पवार के साथ 11 विधायक गए थे, इसमें तीन विधायक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए हैं, खैर हमारे पास नंबर है और सरकार तो हम ही बनाएंगे, रहा सवाल अजित पवार पर एक्शन का तो वो पार्टी की अनुशासनात्मक कमेटी लेगी।
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र: रात साढ़े बारह बजे अजित-देवेंद्र की एक मुलाकात से ऐसे बदला सबकुछ












Click it and Unblock the Notifications