अनुराग और तापसी के बचाव में आए उद्धव के मंत्री, कहा- ये आवाज दबाने का नया तरीका
मुंबई: बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप और एक्ट्रेस तापसी पन्नू के घर आज आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा है, जिसके बाद उनके बचाव में अब उद्धव सरकार के मंत्री मैदान में सामने आए हैं। कैबिनेट मंत्री अशोक चव्हाण ने दोनों के खिलाफ आईटी की रेड को मोदी सरकार की बदले की भावना की तहत कार्रवाई करार दिया है। उन्होंने कहा कि कि ये देश के लिए कोई नई बात नहीं है। आजकल रोज का ऐसा मामला हो गया है कि जो भी केंद्र सरकार के खिलाफ अपनी भूमिका रखता है उसपर दबाव बनाने का यह एक जरिया है।
Recommended Video

वहीं NCP नेता नवाब मलिक ने कहा कि पिछले कई दिनों से अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ बोल रह थे, उन्हें दबाने के लिए सरकार की तरफ से आईटी की कार्रवाई की गई है। इसके अलावा महिला बाल विकास मंत्री यशोमती ठाकुर ने इस कार्रवाई को लेकर कहा कि जो लोग मोदी सरकार के पक्ष अपना बयान देते है वो उनके लिए महान है और जो खिलाफ बोलते है वो देशद्रोही। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस तरह से बदले की भावना से काम हो रहा है उसे साफ पता चलता है कि डेमोक्रेसी नहीं बची है।
मुंबई में फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप और अभिनेत्री तापसी पन्नू की संपत्तियों पर उनके घर आयकर विभाग की छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दे रही है। खबर के अनुसार अनुराग और विकास बहल के प्रोडक्शन हाउस फैंटम फिल्म्स में कथित तौर पर आयकर की चोरी से जुड़े मामले में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।
अनुराग कश्यप, तापसी पन्नू, विकास बहल के अलावा और लोगों के खिलाफ भी एक्शन लिया जा रहा है। आयकर विभाग ने टेलेंट मैनेजमेंट कंपनी क्वान चलाने वाली मधु मंतेना के घर और ऑफिर पर भी रेड की है। मुंबई और पुणे में फैंटम फिल्म्स और क्वान से जुड़े करीब 22 स्थानों पर आयकर विभाग की छापेमारी चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications