इंडियन नेवी के जवान को जिंदा जलाया, इलाज दौरान हुई मौत, 6 दिनों से था लापता

इंडियन नेवी के जवान को जिंदा जलाया, इलाज दौरान हुई मौत, 6 दिनों से था लापता

Mumbai News:Navy sailor died: इंडियन नेवी (भारतीय नौसेना) के एक जवान की मुंबई के एक अस्पताल में शनिवार (6 फरवरी) सुबह मौत हो गई। 26 वर्षीय इंडियन नेवी का जवान सूरज कुमार दूबे को कथित तौर पर अगवा कर जिंदा जलाया गया है। घटना महाराष्ट्र के पालघर जिले की है। बताया जा रहा है कि मृतक सूरज कुमार दुबे को चेन्नई से किडनैप किया गया था, हमलावरों ने उसे लूटने और फिरौती के लिए अगवा किया था लेकिन जब हमलावरों को लगा कि उन्हें 10 लाख की फिरौती नहीं मिलेगी तो उन्होंने सूरज को जला दिया। सूरज 6 दिनों से लापता था। शुक्रवार को मृतक सूरज कुमार दुबे मुंबई के नाले से जख्मी हालत में मिला था। नेवी के अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूरज कुमार दूबे आईएनएस अग्रणी कोयंबटूर में लीडरशीप ट्रेनिंग एस्टेबलिस्मेंट में तैनात था।

Navy sailor

नौसेना एक अधिकारी ने कहा, ''26 साल का एक नौसेना जवान सूरज कुमार दुबे छुट्टी पर था और महाराष्ट्र के पालघर गया था। 5 फरवरी की सुबह 90 प्रतिशत जलने के बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। ''

Recommended Video

    Maharashtra: जली हुई हालत में मिला लापता Indian Navy Jawan, अस्पताल में मौत | वनइंडिया हिंदी

    जानिए क्या है पूरा माजरा?

    सूरज कुमार दुबे जनवरी में छुट्टी पर था। 30 जनवरी को छुट्टी बिताकर वो वापस अपनी ड्यूटी ज्वाइन करने कोयंबटूर जा रहा था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 30 जनवरी की शाम सूरज कुमार दुबे की रांची से फ्लाइट थी। वो प्लेन से रात 9 बजे चेन्नई पहुंचा। लेकिन इसी रात चेन्नई से वह अचानक गायब हो गया था, उसके बाद से उसके दोनों मोबाइल स्विच ऑफ बता रहे थे।

    पुलिस के अनुसार, सूरज कुमार दुबे जब चेन्नई हवाई अड्डे से बाहर निकल रहा था तो तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उसे पकड़ लिया था, जिनमें से एक के पास एक बंदूक थी । फिर जबरन सूरज को आरोपी एक सफेद एसयूवी में ले गया। उसके बाद सूरज के फोन से ही उनके परिवार से आरोपियों ने 10 लाख की फिरौती की मांग थी।

    पुलिस का कहना है कि सूरज कुमार दुबे को तीन दिनों के लिए चेन्नई में रखा गया था और फिर पालघर के घोलवाड़ क्षेत्र में एक जंगल में ले जाया गया, जहां उसके ऊपर मिट्टी का तेल डाला गया और उसे आग लगा दी गई।

    सूरज कुमार दुबे को जंगल में देखने के बाद ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद मृतक को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जैसे-जैसे उनकी हालत बिगड़ती गई, उन्हें मुंबई के असविनी नौसैनिक अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया था। लेकिन उनकी मृत्यु हो गई। पालघर पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है और जांच कर रही है।

    सूरज कुमार दुबे के पिता मिथिलेश दुबे ने कहा,''मुझे अपने बेटे के लिए न्याय चाहिए। यही संदेश मैं मीडिया के माध्यम से देना चाहता हूं। उसने मरने से पहले बयान दिया कि उन्हें 3 दिनों के लिए अपहरण कर लिया गया था, फिरौती के लिए रखा गया था। उसके बाद उन्हें पालघर लाया गया और जला दिया गया।''

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+