Navjot Singh Sidhu: सिद्धू के बेटे की हुई सगाई, सामने आई होने वाली बहू 'इनायत' की तस्वीरें,जानिए कौन हैं वो?
Navjot Singh Sidhu's son engaged: पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू एक बार फिर से चर्चा में है। वजह इस बार उनका कोई विवादित बयान या कोई पुराना केस नहीं बल्कि उनके लाडले बेटे करण सिद्धू हैं, जिनकी शादी इनायत रंधावा से होने जा रही हैं। दरअसल ये खुशखबरी खुद सिद्धू ने ही सोशल मीडिया के जरिए लोगों को दी है।

उन्होंने ट्विटर पर अपनी फैमिली की कुछ तस्वीरों को शेयर किया है और इसके साथ ही उन्होंने बहुत ही खूबसूरत कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि - 'बेटे ने अपनी मां की सबसे बड़ी इच्छा को सम्मान दिया है। इस शुभ दुर्गा-अष्टमी के दिन मां गंगा की गोद में एक नई शुरुआत हुई है। हमारी होने वाली बहू इनायत रंधावा का परिचय आपसे करवा रहे हैं। दोनों ने Promise Bands भी एक्सेंज किए हैं।'
'वाह, क्या अविश्वसनीय क्षण है'
सिद्धू की ट्वीट की गई तस्वीरों में उनका पूरा परिवार गंगा की लहरों के बीच काफी खुश नजर आ रहा है। एक फोटो में उनके बेटे करण और इनायत भी काफी क्लोज और प्रसन्न दिख रहे हैं। इस ट्वीट पर सिद्धू को बहुत सारी बधाईयां मिल रही हैं। लोगों ने लिखा है कि - 'वाह, क्या अविश्वसनीय क्षण है, हार्दिक बधाई❤️', तो किसी ने लिखा कि-'बधाई हो सर. ईश्वर सदैव कृपा बनाये रखें', तो किसी ने लिखा कि- 'प्रभु युवा जोड़े को आशीर्वाद दें।'
तस्वीरें हो रही हैं सोशल मीडिया पर वायरल
इस वक्त सिद्धू और उनका परिवार सोशल मीडिया पर जबरदस्त ढंग से सुर्खियों में हैं और इनकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। आपको बता दें कि सालों पुराने रोड-रेज केस में सिद्धू एक साल की सजा काटकर 2 अप्रैल, 2023 को पटियाला सेंट्रल जेल से रिहा हुए थे।
क्या करते हैं करण सिंह सिद्धू?
मालूम हो कि क्रिकेटर से राजनेता बने नवजोत सिंह सिद्धू के दो बच्चे (एक बेटा और एक बेटी) हैं। बेटे का नाम करण सिंह सिद्धू है और वो एक अधिवक्ता हैं। उन्होंने लंदन से लॉ की डिग्री ली है। मम्मी-पापा के राजनीति में होने के बावजूद करण सिंह राजनीति और लाइम लाइट से काफी दूर रहते हैं। फिलहाल उन्होंने एक अच्छे बेटे होने का फर्ज निभाया है और अपनी मम्मी के कहने पर शादी करने के लिए हां कर दी है।
कौन हैं इनायत रंधावा?
आपको बता दें कि इनायत रंधावा मूल रूप से पटियाला की रहने वाली हैं। उनके पिता मनिंदर रंधावा Punjab Defense Service Welfare Department में डिप्टी डायरेक्टर के पद पर हैं।
गंगा में लगाई डुबकी
आपको बता दें कि सिद्ध और उनका परिवार गंगा दशहरे पर ऋषिकेश पहुंचा था और पूरे परिवार ने गंगा में डुबकी लगाई थी। उसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। सिद्धू ने कहा था कि 'वो अपनी पत्नी की इच्छा का सम्मान करने के लिए यहां पर आए हैं।'












Click it and Unblock the Notifications