तजिंदर बग्गा के बचाव में उतरे नवजोत सिद्धू, बोले-"वैचारिक मतभेद, लेकिन..."
नई दिल्ली, 06 मई: कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने सोमवार को दिल्ली भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि, पंजाब पुलिस ने बीजेपी नेता को "प्रतिशोध की राजनीति" के तहत गिरफ्तार किया है। सिद्धू ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधते हुए कहा कि बग्गा की गिरफ्तार निजी दुश्मनी का बदला है और ये लोग पंजाब पुलिस की छवि खराब कर रहे हैं।

Recommended Video
भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी पर ट्वीट करते हुए नवजोत सिंह सिद्धू ने लिखा कि, तजिंदर बग्गा अलग पार्टी से हो सकते हैं, विचारधारा में मतभेद हो सकता हैं, लेकिन अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान का राजनीतिक बदला लेने, पंजाब पुलिस के माध्यम से व्यक्तिगत हिसाब चुकता करना एक बहुत बड़ा पाप है... पंजाब पुलिस का राजनीतिकरण करके उसकी छवि खराब करना बंद करें।
भाजपा के तजिंदर बग्गा के पिता प्रीत पाल सिंह बग्गा की शिकायत पर जनकपुरी थाने में धारा 452, 365, 342, 392, 295 34 के तहत एफआईआर दर्ज की गई, जिसमें उनके बेटे की गिरफ्तारी से पहले की घटनाओं पर तत्काल कार्रवाई की मांग की गई थी। शिकायत में कहा गया है कि पुरुषों का एक गुट हथियार लेकर उनके घर में घुस आए और उन्होंने तजिंदर को पूछा और जब प्रीत पाल ने उनसे सवाल किया तो उन्होंने उसे थप्पड़ मार दिया। इसके बाद उन्होंने बग्गा और उसके परिवार की पिटाई कर दी।
एफआईआर के मुताबिक तजिंदर बग्गा ने उनसे से आग्रह किया कि वे उसे ले जाने से पहले पगड़ी पहनने दें, लेकिन उन्होंने उसे खींच लिया। प्रीत पाल का कहना है कि उसे शक है कि उसके बेटे को मार दिया जा सकता है और इसलिए उन्होंने अनुरोध किया कि उसकी जान बचाई जाए। पंजाब पुलिस ने एक बयान में कहा कि बग्गा को पंजाब लाया जा रहा है और उसे अदालत में पेश किया जाएगा।
हालांकि, सोशल मीडिया पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मुखर रहे नेता को दिल्ली से मोहाली लाने वाले वाहनों को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में रोक दिया गया। आम आदमी पार्टी के नेताओं ने गिरफ्तारी का बचाव करते हुए कहा है कि पंजाब पुलिस निष्पक्ष तरीके से काम कर रही है। दरअसल, बग्गा सोशल मीडिया पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ काफी मुखर रहे हैं। बग्गा ने कुछ समय पहले 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म को लेकर केजरीवाल के खिलाफ ट्वीट कर उनकी आलोचना की थी, जिसके बाद से वह आम आदमी पार्टी (आप) के निशाने पर आ गए थे।












Click it and Unblock the Notifications