नवजोत सिंह सिद्धू ने इमरान खान को कहा बड़ा भाई, भाजपा नेता मालवीय ने वीडियो किया शेयर
नई दिल्ली, 20 नवंबर। भारतीय जनता पार्टी के नेता अमित मालवीय ने शनिवार को नवजोत सिंह सिद्धू का एक वीडियो अपने ट्टीटर पर शेयर किया है। जिसके बाद नया हंगामा विवाद शुरू हो चुका है। इस वीडियो में कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू को करतारपुर के एक अधिकारी को गले लगाते और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को अपना "बड़ा भाई" कहते हुए देखा और सुना जा सकता है।

वीडियो ट्वीट करते हुए अमित मालवीय ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा, ''राहुल गांधी के चहेते नवजोत सिंह सिद्धू पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को अपना 'बड़ा भाई' कहते हैं। पिछली बार जब उन्होंने पाकिस्तानी सेना के प्रमुख जनरल बाजवा को गले लगाया था, तो उनकी जमकर तारीफ की थी।"
अमिल मालवीय ने आगे लिखा "क्या यह कोई आश्चर्य की बात है कि गांधी भाई-बहनों ने अनुभवी अमरिंदर सिंह के बजाय पाकिस्तान से प्यार करने वाले सिद्धू को चुना?"
Rahul Gandhi’s favourite Navjot Singh Sidhu calls Pakistan Prime Minister Imran Khan his “bada bhai”. Last time he had hugged Gen Bajwa, Pakistan Army’s Chief, heaped praises.
Is it any surprise that the Gandhi siblings chose a Pakistan loving Sidhu over veteran Amarinder Singh? pic.twitter.com/zTLHEZT3bC
— Amit Malviya (@amitmalviya) November 20, 2021
इस वीडियो में सिद्धू ने बोली है ये बात
अमित मालवीय द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में, शनिवार को करतारपुर गुरुद्वारे का दौरा करने वाले नवजोत सिंह को करतारपुर के एक अधिकारी से मिलते देखा जा सकता है।इस वीडियो में पाकिस्तान के अधिकारी को प्रधानमंत्री की ओर से नवजोत सिंह सिद्धू का स्वागत करते हुए सुना जा सकता है। उन्होंने कहा हम इस दिन का इतने लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। जिसका जवाब देते हुए नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं। वह मेरे बड़े भाई हैं। मैं इसके लायक नहीं हूं, लेकिन आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। इसके बाद नवजोत सिंह सिद्धू का माल्यार्पण और गुलाब की पंखुड़ियों बरसा कर पाकिस्तानी अधिकारी स्वागत करते हैं।
पंजाब के मंत्री परगट सिंह ने बोली ये बात
पंजाब के मंत्री परगट सिंह ने नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा पाकिस्तान के पीएम इमरान खान को अपना 'बड़ा भाई' कहने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा जब पीएम मोदी (पाकिस्तान) जाते हैं तो वह 'देश प्रेमी' होते हैं, जब सिद्धू जाते हैं, तो वे 'देश द्रोही' होते हैं... क्या मैं आपको भाई नहीं कह सकता.. हम गुरु नानक देव के दर्शन का पालन करते हैं और उनके बताए रास्ते पर चलते हैं।
पहले सिद्धू ने पाक जनरल बाजवा को लगाया था गले
बता दें अमित मालवीय ने अपने ट्वीट में उस समय का भी जिक्र किया जब कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने पाकिस्तान के प्रधामंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान पाकिस्तानी सेना के जनरल कमर जावेद बाजवा को गले लगाया था। 2018 में, नवजोत सिंह सिद्धू ने बाजवा को गले लगाकर स्वयं को नए विवाद में उलझा दिया था। उस समय पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने उनकी 'गलेबाजी' के लिए जमकर आलोचना की थी।
नवजोत सिद्धू और अमरिंदर सिंह के बीच विवाद
गौरतलब है 2021 सितंबर में अमरिंदर सिंह के पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार में राजनीतिक उथल-पुथल और परिवर्तन देखा गया। बाद में उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया और कहा कि वह अगले विधानसभा चुनाव से पहले अपनी पार्टी बनाएंगे। वहीं नवजोत सिंह सिद्धू, जिन्हें पंजाब कांग्रेस प्रमुख के रूप में चुना गया था, उन्होंने पार्टी के साथ मतभेदों के बीच जल्द ही पद से इस्तीफा दे दिया। बाद में उन्होंने अपना इस्तीफा वापस ले भी लिया।
-
'सरकार को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी', परिसीमन के खिलाफ तमिलनाडु के CM स्टालिन ने दी आंदोलन की चेतावनी -
Bengal Election: 'TMC में रहकर पाप किया, अब प्रायश्चित', बेटे दिब्येंदु के लिए घुटनों पर बैठे शिशर अधिकारी -
Asha Bhosle: 'हर चीज का मजाक', सोनिया गांधी ने सिंगर के निधन पर लिखा पत्र लेकिन कर बैठीं बड़ी गलती, भड़के लोग -
Samrat Chaudhary के बिहार CM बनने पर क्या बोलीं श्रेयसी सिंह? मुख्यमंत्री पद की थीं दावेदार -
तमिलनाडु के लिए BJP का घोषणापत्र जारी, महिलाओं को हर महीने ₹2000, तीन FREE गैस सिलेंडर और ब्याज-मुक्त लोन -
Rajya Sabha Deputy Chairman Election: 17 अप्रैल को होगा राज्यसभा के उपसभापति चुनाव, फिर बाजी मारेंगे हरिवंश? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Samrat Choudhary:'बिहार के सम्राट' बनने तक की इनसाइड स्टोरी, राजनीतिक सफर से फैमिली बैकग्राउंड तक जानें सबकुछ -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर












Click it and Unblock the Notifications