पाकिस्तान दौरे के बाद सिद्धू को लेकर क्या है लोगों का रुख, सर्वे में बड़ा खुलासा

नई दिल्ली। पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने कुछ महीनों पहले पाकिस्तान का दौरा किया था और उस वक्त पाक आर्मी चीफ के गले लगने को लेकर उनकी काफी आलोचना हुई थी। लेकिन जनवरी महीने की शुरुआत में किए गए एक सर्वे के मुताबिक, इस कांग्रेस नेता की लोकप्रियता में हाल के दिनों में खासा इजाफा हुआ है। सिद्धू को करतारपूर कॉरिडोर खोले जाने का राजनीतिक फायदा मिला है और उनकी लोकप्रियता का ग्राफ बढ़ा है।

52 फीसदी लोगों ने सिद्धू की पाक यात्रा को सराहा

52 फीसदी लोगों ने सिद्धू की पाक यात्रा को सराहा

पॉलिटिकल स्टॉक एक्सचेंज (PSE) के सर्वे के डेटा के मुताबिक, 42 फीसदी लोगों ने करतारपूर कॉरिडोर खोले जाने का क्रेडिट सिद्धू को दिया है। सिद्धू की लोकप्रियता 4 फीसदी से बढ़कर 16 फीसदी तक पहुंच गई है। 52 फीसदी लोगों ने सिद्धू की नवंबर महीने में पाक यात्रा से सहमति जताई है जबकि 20 फीसदी लोगों ने इसका विरोध किया है, सर्वे के मुताबिक, पाक दौरे से सिद्धू का राजनीतिक कद बढ़ा है।

करतारपुर कॉरिडोर खोले जाने का श्रेय भी सिद्धू को मिला

करतारपुर कॉरिडोर खोले जाने का श्रेय भी सिद्धू को मिला

हीं, 15 फीसदी लोगों ने करतारपुर कॉरिडोर खोले जाने का श्रेय पीएम नरेंद्र मोदी को दिया है जबकि 14 फीसदी लोगों ने पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह को इसका श्रेय दिया है। बतौर सीएम, कैप्टन अमरिंदर सिंह की लोकप्रियता में खासी गिरावट आई है। उनकी लोकप्रियता 42 फीसदी से घटकर 33 फीसदी पर आ गई है। जबकि प्रकाश सिंह बादल की लोकप्रियता में भी अक्टूबर के बाद गिरावट आई है।

राहुल मोदी पंजाब में पीएम पद की रेस में नरेंद्र मोदी से आगे

राहुल मोदी पंजाब में पीएम पद की रेस में नरेंद्र मोदी से आगे

पिछले साल अक्टूबर महीने में सर्वे के दौरान 29 फीसदी लोगों ने उनको सीएम की पहली पसंद बताया था, वहीं, अब जनवरी में ये आंकड़ा घटकर 24 फीसदी पर आ गया है। उनके बेटे सीएम की रेस में काफी पीछे हैं और वे 8 फीसदी लोगों की पहली पसंद हैं। पीएम पद की बात करें तो राहुल गांधी पंजाब में नरेंद्र मोदी से लोकप्रियता के मामले में आगे निकल गए हैं। राहुल गांधी को 37 फीसदी लोगों ने पीएम पद की पहली पसंद बताया जबकि 34 फीसदी लोगों ने नरेंद्र मोदी को पीएम पद की पहली पसंद बताया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+