सोनिया गांधी और प्रियंका से मिले सात महीने से 'राजनीति' से दूर सिद्धू, मुलाकात के बाद कही ये बात

नई दिल्ली। कांग्रेस विधायक और पंजाब के पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने कांग्रेस की अंतरिम अध्‍यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात की है। करीब सात महीने से राजनीतिक गतिविधियों से दूर सिद्धू ने पहले मंगलवार को प्रियंका गांधी और फिर बुधवार को सोनिया गांधी से मुलाकात की। मुलाकात के बाद सिद्धू ने कहा है कि पंजाब को लेकर उनकी कांग्रेस अध्यक्ष से बातचीत हुई है।

सोनिया से मिले सिद्धू, Navjot singh Sidhu Meets Sonia Gandhi, Navjot singh Sidhu, Sonia Gandhi, priyanka gandhi, punjab, congress, नवजोत सिंह सिद्धू, सोनिया गांधी

सिद्धू ने कहा है, पार्टी आलाकमान ने उनको दिल्ली बुलाया था, जिसके बाद उनकी सोनिया गांधी से मुलाकात हुई। प्रियंका गांधी 25 फरवरी को अपने आवास पर मुझसे मिली।26 फरवरी को 10 जनपथ पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा से एक घंटे से अधिक समय तक बातचीत हुई। मैंने पंजाब की हाल की स्थिति और भविष्य के रोडमैप को लेकर उनको बताया।

नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब के सीएम कैप्‍टन अमरिंदर सिंह से अनबन के बाद कैबिनेट मंत्री पद से इस्‍तीफा दे दिया था। इसके बाद वो बहुत कम मौकों पर सार्वजनिक तौर पर दिखे हैं। टीवी शो और मीडिया से भी उन्होंने बातचीत नहीं की और सोशल मीडिया पर भी सक्रिय नहीं रहे। हाल ही में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव से भी सिद्धू ने दूरी बनाकर रखी थी। सोनिया गांधी से इस मुलाकात के बाद माना जा रहा है कि कांग्रेस में सिद्धू को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।

पाक पीएम इमरान खान के शपथ ग्रहण में जाने के बाद जहां उन्हें करतारपुर कॉरिडोर के लिए तारीफ मिली थी। वहीं उनकी आलोचना भी हुई थी। इसके चलते उन्हें टीवी शो से हटा दिया गया था। फिर अमरिंदर सिंह से उनकी अनबन की खबरें आईं। जिसके बाद उन्होंने मंत्रीपद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद वह एक-दो मौकों के अलावा वह सार्वज‍निक रूप से नजर नहीं आए। उनके कई बार कांग्रेस छोड़ने और दूसरी पार्टियों में जाने को लेकर भी खबरें आती रहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+