जेल से रिहा हुए सिद्धू, बोले-पंजाब में राष्ट्रपति शासन लाने की साजिश की जा रही है
Navjot Singh Sidhu Release From Jail: नवजोत सिंह सिद्धू को उनकी सजा पूरी होने से पहले ही जेल से रिहा किया जा रहा है। रोड रेज के एक मामले में सिद्धू को सजा सुनाई गई थी।

Navjot Singh Sidhu latest news: रोडरेज के एक मामले में पंजाब की पटियाला जेल में बंद कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू आज रिहा होंगे। सिद्धू को उनके अच्छे चाल चलन की वजह से समय से पहले ही रिहा किया जा रहा है। रिहा होने से पहले ही नवजोत सिंह सिद्धू के ट्विटर हैडंल से लिखा गया कि सिद्धू रिहा होने के बाद पटियाला जेल के बाहर ही प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इससे पहले सूत्रों ने बताया कि पंजाब कांग्रेस के नेताओं ने उनसे मुलाकात कर आगे की रणनीति पर चर्चा की। पढ़िए, जेल से नवजोत सिंह सिद्धू की रिहाई से जुड़े सभी अपडेट।
लाइव अपडेट:-
LIVE Feed
'पंजाब में राष्ट्रपति शासन लाने की साजिश की जा रही है'
अभी लोकतंत्र नाम की कोई चीज नहीं है। पंजाब में राष्ट्रपति शासन लाने की साजिश की जा रही है, अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है। पंजाब को कमजोर करने की कोशिश होगी तो कमजोर हो जाएंगे: पटियाला जेल से रिहा होने के तुरंत बाद नवजोत सिंह सिद्धू
जेल से रिहा हुए सिद्धू
तीन दशक पुराने रोड रेज मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा एक साल की सजा सुनाए जाने के करीब 10 महीने बाद कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू पटियाला जेल से रिहा हुए।
#WATCH | Congress leader Navjot Singh Sidhu released from Patiala jail, approximately 10 months after he was sentenced to one-year jail by Supreme Court in a three decades old road rage case pic.twitter.com/kzVB2vMnpk
— ANI (@ANI) April 1, 2023
रिहाई में देरी
मुझे संदेह है कि वे यहां मीडिया और भीड़ की मौजूदगी के कारण उसकी रिहाई में देरी कर रहे हैं। जेल अधिकारियों ने मुझे आश्वासन दिया है कि उसे आज रिहा कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा था कि उन्हें दोपहर में रिहा कर दिया जाएगा, लेकिन अब काफी देर हो चुकी है: नवजोत सिंह सिद्धू के बेटे करण सिद्धू














Click it and Unblock the Notifications