Kartarpur Corridor: खालिस्तान समर्थक चावला के साथ दिखे सिद्धू, अकाली दल ने की बर्खास्तगी की मांग
Recommended Video

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में करतारपुर कॉरिडोर का शिलान्यास बुधवार को किया गया, जिसमें पाकिस्तान के सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा खालिस्तानी आतंकी गोपाल चावला के साथ मिलते दिखाई दिए थे , जिसको लेकर पहले ही भारत में खलबली मची थी लेकिन जैसे ही गोपाल चावला ने अपने फेसबुक पेज पर पंजाब सरकार में मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नवजोत सिंह सिद्धू के साथ अपनी तस्वीर को पोस्ट किया, बवाल मच गया है।

चावला है आतंकी हाफिज सईद का करीबी
आपको बता दें कि खलिस्तान समर्थक चावला को मुंबई हमले का मास्टर माइंड हाफिज सईद का काफी करीबी माना जाता है। अपने पाकिस्तान दौरे को लेकर पहले से ही नवजोत सिंह सिद्धू विरोधियों के निशाने पर हैं, ऐसे में चावला संग उनकी तस्वीर ने हंगामा पैदा कर दिया है, अकाली दल ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से सिद्धू को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की है।
अकाली दल ने की सिद्धू के बर्खास्तगी की मांग
दिल्ली के रजौरी गार्डन से अकाली दल के विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने यह तस्वीर करते हुए दो ट्वीट किए हैं, पहले ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि 'कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पाकिस्तान जाने से इसलिए मना कर दिया, क्योंकि वह भारत-विरोधी और पंजाब-विरोधी गतिविधियों का समर्थन करता है लेकिन उन्हीं के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू उनकी इच्छा के विपरीत पाकिस्तान गए और उस गोपाल चावला के साथ तस्वीर खिंचवाई, जो हाफिज सईद का करीबी सहयोगी है और भारत-विरोधी व्यक्ति है। क्या कैप्टन साहब अपने गैरजिम्मेदार मंत्री को बर्खास्त करेंगे?'
राहुल गांधी आज इस फोटो पर क्या कहेंगे?
सिरसा ने अपने एक और ट्विट पर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी से बहुत दूर नीरव मोदी के खड़े होने पर बवाल मचाने वाले राहुल गांधी आज इस फोटो पर क्या कहेंगे, सिरसा ने सिद्धू का इस्तीफा मांगा।

पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का महासचिव है चावला
मालूम हो कि गोपाल सिंह चावला पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का महासचिव है और उसे 26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद का करीबी माना जाता है, दिल्ली की जांच एजेंसियों की रिपोर्ट में ये कहा गया है कि गोपाल सिंह चावला पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई और लश्कर-ए-तैयबा चीफ हाफिज सईद के साथ मिलकर पंजाब में आतंक फैलाने की साजिश रच रहा है।












Click it and Unblock the Notifications