भाजपा नेता सिद्धू के घर पहुंचें ढ़ाई करोड़ के भगवान

navjot singh sidhu
अमृतसर। लोकसभा चुनाव के 7वें चरण दौरान अपने सियासी गुरु अरुण जेटली से किनारा करके चलने वाले भारतीय जनता पार्टी के अमृतसर से लोकसभा सदस्य नवजोत सिंह सिद्धू की नाराजगी सबके सामने आ गई है। जेटली से किनारा कर ने वाले सिद्धू अब अप ने नए घर में प्रवेश कर चुके है। उन्होंने अपने पूरे परिवार के साथ अप ने नए घर में गृह प्रवेश किया।

सिद्धू ने होली सिटी एंक्लेव में अपने नए घर में विधिपूर्वक हवन यज्ञ करवाया और घर में बनाए मंदिर में एक शिवलिंग की भी स्थापना की है। सिद्धू के करीबी सूत्रों का कहना है कि इस शिवलिंग की कीमत करीब ढाई करोड़ है। सिद्धू ने ये बेशकीमती शिवलिंग खासतौर से सिंगापुर से मंगवायाहै।

सिद्धू के नए घर के गृह प्रवेश पूजा के दौरान उनके कई करीबी भाजपा नेता वहां मौजूद दिखे। आपको बता दें कि देश की राजनीति के गुरु चेला अरुण जेटली और नवजोत सिंह सिद्धू एक ही शहर अमृतसर में होने के बावजूद एक दूसरे को नहीं मिले। नवजोत सिंह सिद्धू लोकसभा चुनाव खत्म होते ही गुरूवार को अमृतसर पहुंचे। जिसे लेकर अंदाजा लगाया जाने लगा कि सिद्धू जेटली से नाराज है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+