खालिस्तानी नेता गोपाल चावला के साथ तस्वीर पर पाकिस्तान से लौटते ही क्या बोले नवजोत सिंह सिद्धू

Recommended Video

    Kartarpur Corridor: Khalistani Supporter संग Photo पर बोले Navjot Singh Sidhu । वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। करतारपुर कॉरिडोर के शिलान्यास कार्यक्रम शामिल होने के लिए पाकिस्तान गए नवजोत सिंह सिद्धू का ये दौरा भी नए विवादों में आ गया है। विवाद की वजह बनी है एक तस्वीर, जिसे खालिस्तानी नेता गोपाल चावला ने शेयर की है। इस तस्वीर में गोपाल चावला के साथ कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू साथ खड़े नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के सामने आते ही बीजेपी, शिरोमणि अकाली दल समेत कई सियासी दलों ने सिद्धू पर निशाना साधा है। इस बीच नवजोत सिंह सिद्धू जैसे ही भारत पहुंचे उन्होंने खालिस्तानी नेता के साथ तस्वीर पर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में मेरे साथ करीब 5 से 10 हजार तस्वीरें खींची गई थी। मैं नहीं जानता कि गोपाल चावला कौन है?

    गोपाल चावला के साथ तस्वीर पर सिद्धू ने दिया जवाब

    गोपाल चावला के साथ तस्वीर पर सिद्धू ने दिया जवाब

    नवजोत सिंह सिद्धू गुरुवार को पाकिस्तान से भारत लौटे। उनके वापस लौटते ही वाघा बॉर्डर पर ही उनसे खालिस्तानी नेता गोपाल चावला के साथ तस्वीर को लेकर सवाल किया गया। इस पर उन्होंने कहा कि गोपाल चावला कौन हैं, वो नहीं जानते हैं। तस्वीर को लेकर उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में मेरे साथ करीब 5 से 10,000 तस्वीरें खींची गईं। मुझे नहीं पता कि गोपाल चावला कौन है।

    वाघा बॉर्डर पर बोले सिद्धू- कौन है गोपाल चावला?

    वाघा बॉर्डर पर सिद्धू ने कहा कि करीब 71 साल के इंतजार के बाद स्थितियां हकीकत में बदलने जा रही हैं। रिश्तों पर जमीं बर्फ पिघलने लगी है। एक सकारात्मक शुरुआत हुई है। उन्होंने कहा कि मैं दोनों पंजाब के दिलों को जोड़ कर आया हूं। गुरु नानक के आशीर्वाद से सबकुछ हो रहा है। हो सकता है सीमाएं खुल जाएं और दोनों तरफ खुशहाली हो, यही मेरी कोशिश है। परमात्मा ने मुझे जरिया बनाया है।

    शिरोमणि अकाली दल ने की सिद्धू पर कार्रवाई की मांग

    बता दें कि खालिस्तानी नेता गोपाल चावला मुंबई हमले के गुनहगार हाफिज सईद का करीबी माना जाता है। हाफिज सईद के साथ उसकी तस्वीर भी सामने आ चुकी है। हालांकि अब उसके साथ सिद्धू की तस्वीर सामने आने से भारत में सियासत गरमा गई है। चावला संग उनकी तस्वीर ने हंगामा पैदा कर दिया है, अकाली दल ने पंजाब के मुख्‍यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से सिद्धू को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की है।

    रिश्तों पर जमीं बर्फ पिघलने लगी है: सिद्धू

    रिश्तों पर जमीं बर्फ पिघलने लगी है: सिद्धू

    मालूम हो कि गोपाल सिंह चावला पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का महासचिव है और उसे 26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद का करीबी माना जाता है, दिल्ली की जांच एजेंसियों की रिपोर्ट में ये कहा गया है कि गोपाल सिंह चावला पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई और लश्कर-ए-तैयबा चीफ हाफिज सईद के साथ मिलकर पंजाब में आतंक फैलाने की साजिश रच रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+