पंजाब कांग्रेस को मिला नया 'कैप्टन', सिद्धू के हाथों कमान, साथ ही 4 कार्यकारी अध्यक्षों की भी तैनाती
नई दिल्ली, 18 जुलाई। पंजाब कांग्रेस को नवजोत सिंह सिद्धू के रूप में नया कैप्टन मिल गया है। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष ने सोनिया गांधी ने सिद्धू को पार्टी की पंजाब इकाई का अध्यक्ष बनाए जाने पर मुहर लगा दी है। इसके साथ ही राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी ने चार कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाए हैं। पार्टी नेता केसी वेणुगोपाल ने सिद्धू समेत सभी की नियुक्ति को लेकर पत्र जारी कर दिया है।
Recommended Video

कांग्रेस ने जिन चार नेताओं को प्रदेश का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है वे संगत सिंह, सुखविंदर सिंह डैनी, पवन गोयल और कुलजीत सिंह नागरा हैं। कांग्रेस ने इस नए शक्ति संतुलन फॉर्मूले में नवजोत सिंह सिद्धू के हाथों में पार्टी की कमान दी गई है जबकि अमरिंदर सिंह प्रदेश के मुख्यमंत्री बने रहेंगे।
प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए सिद्धू को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। हालांकि सिद्धू को पूरी आजादी नहीं होगी क्योंकि पार्टी ने 4 कार्यकारी अध्यक्षों की भी नियुक्ति साथ में की है। इसके बाद ये उम्मीद जताई जा रही है कि पंजाब कांग्रेस में चल रहे विवाद का पटाक्षेप हो गया है लेकिन यह इतना आसान नहीं है। खासतौर पर जब पार्टी के कई विधायकों ने आलाकमान से सीधे कह दिया है कि सिद्धू को पार्टी का अध्यक्ष न बनाया जाए। वहीं नवजोत सिंह सिद्धू को अध्यक्ष बनाए जाने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह आसानी से चुप बैठ जाएंगे ये भी कहा नहीं जा सकता। फिलहाल पंजाब कांग्रेस में अगले कुछ दिन बहुत ही महत्वपूर्ण होने वाले हैं।












Click it and Unblock the Notifications