सिद्धू की पत्नी नवजोत और पूर्व हॉकी खिलाड़ी परगट सिंह ने थामा कांग्रेस का हाथ

पंजाब का राजनीति का लोकप्रिय चेहरा नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजौत कौर और पूर्व हॉकी खिलाड़ी परगट सिंग ने आज कांग्रेस की सदस्यता ले ली।

नई दिल्ली। पंजाब का राजनीति में कुछ समय पहले तक भाजपा का अहम चेहरा रहे पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी पूर्व विधायक नवजौत कौर और पूर्व हॉकी खिलाड़ी परगट सिंह ने आज कांग्रेस की सदस्यता ले ली है। दिल्ली में दोनों ने कैप्टन अमरिंदर सिंह और कई सीनियर कांग्रेसी नेताओं की मौजूदगी में कांग्रेस का दामन थामा।

navjot

पिछले कुछ समय से लगातार नवजोत सिंह सिद्धू की राजनीतिक गतिविधियां चर्चाओं में हैं। लंबे समय तक भाजपा में रहने के बाद जब पिछले दिनों उन्होंने और उनकी पत्नी नवजोत कौर ने भाजपा छोड़ी तो सबसे पहले उनके आम आदमी पार्टी में जाने की चर्चाओं ने जोर पकड़ा था।

कुछ दिन पहले सिद्धू ने अपना अलग राजनीतिक मोर्चा बनाने का ऐलान किया था, लोकिन राजनीतिक रुख साफ नहीं हो पा रहा था। हाल ही में उनकी पत्नी ने कांग्रेस में जाने की बात कही तो मामले साफ हुआ। पत्नी के कांग्रेसी हो जाने के बाद अब ये माना जा रहा है कि सिद्धू भी जल्दी कांग्रेस का थाम लेंगे।

कांग्रेस ने फिर साधा पीएम पर निशाना

देशभर में नोटबंदी को लेकर विपक्षी पार्टियों के विरोध-प्रदर्शनों के बीच आज एक बार फिर कांग्रेस ने कहा कि पीएम ने अपने अहंकार के चलते देश को मुश्किल हालात में दिया है। रणदीप सुरजेवाला ने नवजोत कौर के कांग्रेस में शामिल होने के बाद ये बाते कहीं।

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा है कि पीएम ने अपनी पार्टी का कालाधन तो ठिकाने लगवा दिया और देश की आम-गरीब जनता को लाइनों में खड़ा कर दिया।

सुरजेवाला ने कहा कि पीएम ने अपनी हठ के चलते एक ऐसा फैसला किया, जिसने ना सिर्फ जनता को परेशान कर रखा है बल्कि देश की अर्थव्यवस्था की भी कमर तोड़ दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+