ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक का ऐलान- अपने दम पर लडेंगे लोकसभा और विधानसभा चुनाव
नई दिल्ली: बीजू जनता दल के अध्यक्ष और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी राज्य में लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव अपने दम पर अकेले लड़ेगी। चुनाव पूर्व गठबंधन के बारे में पटनायक का ये फैसला बीजेडी की राष्ट्रीय पार्टियों भाजपा और कांग्रेस से समान दूरी रखने की नीति और उनके नेतृत्व वाले समूहों के मुताबिक है। उन्होंने रिपोर्टरों के इस सवाल पर क्या राज्य में संसदीय और विधानसभा चुनावों के लिए बीजेडी की अन्य राजनीतिक दलों के साथ गठजोड़ करने की कोई संभावना है, जवाब देते हुए कहा कि हम अपने दम पर चुनाव लड़ेंगे।

आगामी लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारों के चयन के सवाल पर उन्होंने कहा कि जीतने की संभावना ही उम्मीदवार चुनने का मापदंड होगा। नवीन पटनायक पहले भी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन की बात कह चुके हैं। सोमवार को पटनायक ने कहा था कि लोकसभा और राज्य विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया चल रही है और बहुत जल्द ही उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। उनकी पार्टी ओडिशा की सभी 21 लोकसभा सीटों और 147 विधानसभा सीटों में उम्मीदवार उतारेगी। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेडी ने 21 सीटों में 20 सीट जीती थी। मोदी लहर के बावजूद उन्होंने राज्य में बीजेपी को कोई मौका नहीं दिया। वहीं विधानसभा चुनाव में उन्होंने 117 सीटें जीतकर राज्य में लगातार चौथी बार सरकार बनाई थी। ओडिशा में इस बार चार चरणो में 21 लोकसभा सीटों के लिए 11, 18, 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग होंगी। वहीं विधानसभा चुनाव भी लोकसभा चुनाव के साथ कराए जाएंगे।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 12 April: LSG vs GT, लखनऊ-गुजरात में धुरंधरों की फौज, किसे मिलेगी जीत?












Click it and Unblock the Notifications