नौगाम में सेना को आतंकियों के पास से मिले मेड इन पाकिस्तान ग्रेनेड
श्रीनगर। गुरुवार को इंडियन आर्मी ने कश्मीर के नौगाम सेक्टर में हुए एनकाउंटर में चार आतंकियों का मार गिराया था। आर्मी की ओर से शनिवार को बयान जारी किया गया है।

इस बयान में कहा गया है कि नौगाम में जो चार आतंकी मारे गए थे उनके पास से पाकिस्तानी निशान वाले ग्रेनेड बरामद हुए हैं। यह इस बात का सबूत है कि आतंकवाद को बढ़ावा देने में पड़ोसी देश का हाथ है।
आर्मी के स्पोक्सपर्सन की ओर से कहा गया कि आतंकियों के पास मिले हैंड ग्रेनेड, एआरजीईएस 84, और यूबीजीएल ग्रेनेडों पर पाकिस्तान ऑर्डिनेंस फैक्टरी के निशान से यह बात साफ होती है कि आतंकवाद को बढ़ावा देने में पाकिस्तान का हाथ है।
आर्मी की ओर से कहा गया है कि सेना के बल को आतंकियों के पास मिली खाने-पीने की वस्तुओं और दवाईयों पर भी पाकिस्तान के निशान मौजूद हैं।
आर्मी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक आतंकियों के पास से प्लास्टिक की छह बारूदी छड़ें, पेट्रोलियम जैली की छह बोतलें, ज्वलनशील पदार्थ की छह बोतलें और छह लाइटर जैसे बेहद ज्वलनशील पदार्थ भी बदामद हुए हैं।आर्मी की मानें तो उरी और पुंछ में हुए आतंकी हमलों में इसी तरह के पदार्थों का प्रयोग हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications