पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ आज कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन
नई दिल्ली, 11 जून। लगातार पेट्रोल-डीजल के दाम में हो रही बढ़ोतरी के खिलाफ आज कांग्रेस देशभर में प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस पार्टी देशभर के पेट्रोल पंप के सामने आज बढ़ते दामों के खिलाफ सांकेतिक प्रदर्शन करेगी। पार्टी की मांग है कि पेट्रोल, डीजल और एलपीजी पर बढ़ी हुई कीमतों को वापस लिया जाए। पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि इस प्रदर्शन का आयोजन स्थानीय यूनिट करेगी और इस दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन किया जाएगा और किसी भी तरह की मीटिंग नहीं होगी।
Recommended Video

केसी वेणुगोपाल ने कहा कि लोगों के जनहित के मुद्दे जैसे पेट्रोल और एलपीजी के बढ़ते दाम के खिलाफ पार्टी के कार्यकर्ता प्रदर्शन करेंगे। पार्टी की ओर से ट्वीट करके कहा गया है कि महामारी के दौरान भी भाजपा की देश में लूट जारी है। 2021 में 47 बार कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। लोगों की जेब से लूट की जा रही है, भाजपा की तानाशाही के खिलाफ आप लोग भी आवाज उठाइए। 11 जून को सुबह 10 बजे से इसके खिलाफ आवाज उठाइए। बता दें कि पिछली यूपीए सरकार की तुलना में भाजपा की सरकार ने पेट्रोल के दाम पर 23.87 रुपए की एक्साइज ड्यूटी और डीजल के दाम पर 28.37 रुपए प्रति लीटर की एक्साइज ड्यूटी को बढ़ाया है।
केसी वेणुगोपाल ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की गलत प्राथमिकताओं और जनविरोधी नीतियों की वजह से लोगों को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। पिछले 13 महीने में कोरोना महामारी के दौरान पेट्रोल और डीजल के दाम में 25.97 और 24.18 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों को पिछले 5 महीने में 44 बार बढ़ाया गया है। देश के लोगों के साथ लूट का यह जीता-जागता उदाहरण है। लोगों की दिक्कतों के साथ सहानुभूति जताने की बजाए सरकार ने उनकी मुश्किल को बढ़ाने का फैसला लिया है, ये लोग हर रोज लोगों के दर्द को बढ़ा रहे हैं। बता दें कि राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, लद्दाख में पेट्रोल के दाम 100 रुपए प्रति लीटर को पार कर गए हैं।
-
LPG Price Delhi Today: 14 अप्रैल को क्या हैं गैस सिलेंडर के दाम? जानें घरेलू से कमर्शियल तक पूरी रेट लिस्ट -
Delhi LPG Price Today: दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन,5kg गैस का नया रेट क्या है? -
Hello BPCL App: घर में PNG कनेक्शन लेना अब सिलेंडर बुकिंग से भी आसान, मोबाइल पर आवेदन और मिनटों में शुरुआत -
स्टोरेज, इंतजार से खर्च तक—सिलेंडर की 5 चुनौतियां, स्मार्ट किचन के लिए ये बातें समझना क्यों जरूरी? -
Rajya Sabha Deputy Chairman Election: 17 अप्रैल को होगा राज्यसभा के उपसभापति चुनाव, फिर बाजी मारेंगे हरिवंश? -
Noida Worker Protest: हरियाणा की सैलरी हाइक बनी चिंगारी, नोएडा के बाद फरीदाबाद में क्यों भड़का विरोध? -
Noida Clash: हंगामे के बाद देर रात तक चली बैठक, सैलरी हाइक-वीक ऑफ पर अड़े कर्मचारी, क्या निकलेगा समाधान? -
Noida Labour Protest: नोएडा में सैलरी बढ़ोतरी की मांग पर भारी बवाल, सड़क पर उतरे कर्मचारियों का हिंसक प्रदर्शन -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट












Click it and Unblock the Notifications