पहली हाई-स्पीड ट्रेन के ट्रायल के लिये तैयार है भारतीय रेल

इसके लिए सेमी हाई स्पीड ट्रेन कपूरथला कोच फैक्ट्री से नई ट्रेन मंगलवार सुबह नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंच गई। ट्रेन की जांच के लिए रिसर्च डिजाइन एंड स्टैडर्ड ऑर्गेनाइजेशन (आरडीएसओ) की टीम भी यहां पहुंची थी।
ट्रेन में 12 कोच हैं। आरडीएसओ के साथ ही रेलवे अधिकारियों ने भी ट्रेन की जांच की। बुधवार को दिल्ली से आगरा के बीच ट्रैक की जांच की जाएगी, जिससे कि यह सुनिश्चित कर लिया जाए कि रेल खंड पर 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन के ट्रायल रन में कोई दिक्कत न हो। इसके बाद बृहस्पतिवार सुबह 9.30 बजे ट्रेन का ट्रायल रन किया जाएगा।
ट्रायल रन सफल होने के बाद इसे नियमित रूप से चलाने की तारीख का एलान किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications