स्कूल में छात्र पढ़ेंगे 'राष्ट्रीय युद्ध स्मारक' पर पाठ, NCERT के 7वीं के सिलेबस में होगा चेप्टर
National War Memorial: राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) के पाठ्यक्रम में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर अध्याय शामिल किया गया है। ऐसे में अब कक्षा-7 के छात्र देश के बहादुर सैनिकों की गाथा पढ़ेंगे।
रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को जानकारी दी कि राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर एक अध्याय - 'हमारे बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि' - इस साल से कक्षा सातवीं के एनसीईआरटी पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है।

बताया गया कि रक्षा मंत्रालय और शिक्षा मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य स्कूली बच्चों में देशभक्ति, कर्तव्य के प्रति समर्पण और साहस और बलिदान के मूल्यों को विकसित करना और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी को बढ़ाना है।
अंग्रेजी सिलेबस में पढ़ रहे चेप्टर
बच्चों को वार मेमोरियल के बारे में पढ़ाने के पीछे देशभक्ति की भावना को जगाना है। मालूम हो कि 7 क्लास की अंग्रेजी सिलेबस में 'ए होमेज टू आवर ब्रेव सोल्जर्स' नामक 'हनीकॉम्ब' पुस्तक में लास्ट चेप्टर के रूप में शामिल किया गया है।
जानिए किन बहादुरों की पढ़ेंगे गाथा
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक पाठ में लांस नायक अल्बर्ट एक्का, जो 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान शहीद हुए थे, मेजर पद्मपाणि आचार्य, जो 1999 के कारगिल युद्ध में लड़े, महावीर चक्र पुरस्कार विजेता कैप्टन अनुज नैय्यर सहित कई बहादुरों के नामों का जिक्र किया गया है












Click it and Unblock the Notifications