UGC NET 2018 परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां करें चेक
नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने UGC NET 2018 के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार NTA NET की ऑफिशियल वेबसाइट ntanetnic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। आपको बता दें कि यूजीसी नेट परीक्षा 18, 19, 20, 22, और 22 दिसंबर को देशभर के 235 शहरों में आयोजित की गई थी।

इस साल NET Exam नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित किया गया था। इससे पहले CBSE नेट की परीक्षा कराती थी। इस बार परीक्षा का रिजल्ट जल्दी जारी किया गया है। NTA NET ने परीक्षा खत्म होने के बाद 8 दिन बाद परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी थी। जिसके बाद आज 5 जनवरी को रिजल्ट जारी हुआ है।
Result ऐसे करें चेक
- उम्मीदवार NTA NET की ऑफिशियल वेबसाइट ntanet.nic.in पर जाएं।
- वेबसाइट पर दिए गए View Result- UGC NET December 2018 के लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर और जन्मतिथि डालकर लॉग इन करें।
- आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
- आप अपने रिजल्ट का प्रिंट ऑउट ले सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications