नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के चेयरमैन पद से अशोक चावला का इस्तीफा

नई दिल्ली। एयरसेल-मैक्सिस रिश्वत मामले में नाम आने के बाद नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के चेयरमैन अशोक चावला ने शुक्रवार को तत्काल प्रभाव से अपने पद से इस्तीफा दे दिया। बता दें कि एयरसेल मैक्सिस रिश्वत मामले में सीबीआई ने चावला, पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के साथ कई अन्य नौकरशाहों का नाम लिया है। जिसके बाद चावला ने कानूनी घटनाक्रम का हवाला देते हुए एनएसई के चेयरमैन के पद से इस्तीफा दे दिया है।

National Stock Exchange Chairman Ashok Chawla on Friday resigned from his post

बता दें कि सीबीआई ने पिछले साल जुलाई में अपनी चार्जशीट दायर की थी लेकिन नौकरशाहों के खिलाफ मुकदमा शुरू करने लिए सरकार की मंजूरी का इंतजार कर रही थी। वित्त मंत्रालय ने पी चिदंबरम के खिलाफ कार्रवाई को अपनी मंजूरी दे दी थी, लेकिन नौकरशाहों के लिए भी इसी तरह की अनुमति की आवश्यकता थी।

सीबीआई कोर्ट ने एजेंसी से शुक्रवार तक वित्त मंत्रालय से अनुमति लेने के लिए कहा था। जुलाई 2018 में, सीबीआई ने पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को एयरसेल-मैक्सिस मामले में एक अभियुक्त बनाया। पी चिदंबरम पर आरोप है कि उनके पास केवल 600 करोड़ तक की विदेशी निवेश को मंजूरी देने की शक्ति थई लेकिन उन्होंने बिना 3200 करोड़ रुपए तक मंजूरी दे दी वो भी बिना आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति को बताए।

यह भी पढ़ें- शारदा चिटफंड घोटाले में नलिनी चिदंबरम के खिलाफ कोलकाता कोर्ट में चार्जशीट फाइल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+