अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार कोरोना पॉजिटिव, व्हाइट हाउस ने राष्ट्रपति ट्रंप को बताया सुरक्षित
नई दिल्ली: चीन के वुहान से शुरू हुआ कोरोना वायरस पूरी दुनिया में फैल गया है। अमेरिका भी कोरोना से बुरी तरह प्रभावित है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कई करीबी भी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। सोमवार को अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओ ब्रायन की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। खुद व्हाइट हाउस ने इस बात की जानकारी मीडिया को दी है।

व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान के मुताबिक राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार की रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही उन्हें आइसोलेट कर दिया गया। वो राष्ट्रपति ट्रंप और उपराष्ट्रपति के संपर्क में नहीं आए थे। जिस वजह से उन्हें खतरा नहीं है। उनके संपर्क में आने वाले अन्य स्टाफ को क्वारंटाइन किया गया है। इससे पहले राष्ट्रपति के एक निजी कर्मचारी और उपराष्ट्रपति के सचिव कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। व्हाइट हाउस के मुताबिक ट्रंप की सुरक्षा से जुड़े अधिकारी कोरोना को लेकर तमाम एहतियात बरत रहे हैं।
अमेरिका में 1.49 लाख लोगों की मौत
कोरोना वायरस ने छह महीने में ही 1.65 करोड़ लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। जिसमें से 1 करोड़ तो ठीक हो चुके हैं, जबकि 6.53 लाख लोगों की मौत हुई है। मौजूदा वक्त में अमेरिका कोरोना का केंद्र बना है, जहां पर 43 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं। इसमें से 1.49 लाख लोगों की मौत हुई है, जबकि 20 लाख लोग रिकवर हो गए हैं। इस लिस्ट में भारत को तीसरा स्थान है, जहां पर 14 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं।












Click it and Unblock the Notifications