राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस: PM मोदी बोले- पंचायतें भारतीय लोकतंत्र का आधार है, जानें किसने क्या कहा?

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस: PM मोदी बोले- पंचायतें भारतीय लोकतंत्र का आधार है, जानें किसने क्या कहा?

नई दिल्ली, 24 अप्रैल: देशभर में 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाया जा रहा है। पंचायती राज मंत्रालय की ओर से इस दिन का आयोजन किया जाता है। 73वें संशोधन के तहत संविधान के भाग-9 में इसको जोड़ा गया था। हर साल सत्ता के विकेंद्रीकरण के ऐतिहासिक क्षण को चिह्नित करने के मकसद से भारत 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाता है। यह दिन पहली बार अप्रैल 2010 में मनाया गया था, जो इसे भारतीय इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण दिनों में से एक बनाता है। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को बधाई दी है।

Narendra Modi

Recommended Video

      जम्मू कश्मीर के लिये कैसे ऐतिहासिक बना ये दिन? PM ने दी कैसी सौगात? | वनइंडिया हिंदी

      पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा है, ''आप सभी को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की ढेरों शुभकामनाएं। पंचायतें भारतीय लोकतंत्र का आधारस्तंभ हैं, जिनकी मजबूती में ही नए भारत की समृद्धि निहित है। आइए, आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी पंचायतों को और अधिक सशक्त करने का संकल्प लें।''

      वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ''एक मजबूत लोकतंत्र के लिए सशक्त व आधुनिक पंचायतें जरूरी है। बीते 8 साल में मोदी सरकार ने ग्राम स्‍वराज के संकल्प को जमीन पर चरितार्थ कर ग्रामीण जीवन को आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बनाने के साथ पंचायती व्यवस्था का भी आधुनिकीकरण करने का काम किया है। 'पंचायती राज दिवस' की शुभकामनाएं!''

      कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, ''महात्मा गांधी जी का सपना था कि देश के गांव सशक्त बनें। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी ने पंचायती राज प्रणाली को लाकर वो सपना साकार किया। देश के सभी मुखिया, पंच व स्थानीय निकायों के सदस्यों को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं''

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+