National Nutrition Week 2021: देश में आज से शुरू हुआ राष्ट्रीय पोषण सप्ताह, जानिए क्या है इसका महत्व
National Nutrition Week 2021: देश में आज से शुरू हुआ राष्ट्रीय पोषण सप्ताह, जानिए क्या है इसका महत्व
नई दिल्ली, 1 सितंबर: देश में हर साल सितंबर के पहले हफ्ते यानी एक सितंबर से 7 सितंबर तक नेशनल न्यूट्रीशन वीक (राष्ट्रीय पोषण सप्ताह) मनाया जाता है। खानपान और सेहत को लेकर जन जागरूकता बढ़ाने के लिए पोषण सप्ताह मनाया जाता है। हर साल एक खास और अलग थीम के साथ ये हफ्ता मनाया जाता है। नेशनल न्यूट्रिशन वीक 2021 की थीम 'शुरू से ही स्मार्ट फीडिंग' है।

इस साल की थीम शुरू से ही स्मार्ट फीडिंग रखी गई है। इसको लेकर सरकार ने सेमिनारों और शिविरों के माध्यम से सही जानकारी प्रदान करने और जागरूकता बढ़ाने के लिए एक कार्यक्रम रखे हैं। जो देश के लोगों को यह जानकारी देग कि बच्चे के जन्म से ही उसके लिए एक अच्छे न्यूट्रिशन डाइट प्लान को कैसे तैयार करें, जिससे वो लाभान्वित हो सके।
Recommended Video
इस वीक को मनाए जाने का इतिहास
राष्ट्रीय पोषण सप्ताह पहली बार मार्च 1975 में अमेरिकन डायटेटिक एसोसिएशन के सदस्यों ने पोषण शिक्षा की आवश्यकता के बारे में जन जागरूकता बढ़ाने और आहार विशेषज्ञों के पेशे को बढ़ावा देने के लिए शुरू किया था। जिसे काफी अच्छा सहयोग मिला। भारत सरकार ने 1982 में एक अभियान, राष्ट्रीय पोषण सप्ताह शुरू करने का निर्णय लिया। यह अभियान लोगों को पोषण के महत्व के बारे में शिक्षित करने और उन्हें एक स्वस्थ और अच्छी जीवन शैली जीने का आग्रह करने के लिए बनाया गया।
इस वीक को मनाया जाना क्यों है खास
भारत में एक कहावत कही जाती है कि जैसे खाओगे अन्न, वैसा हो जाएगा मन, यानी हमारे खानपान का ना सिर्फ शारीरिक बल्कि दिमागी सेहत के लिए भी अहम है। ऐसे में ये जरूरी है कि सही पोषण हमें मिले। इसीलिए भारत सरकार के महिला और बाल विकास मंत्रालय का खाद्य और पोषण बोर्ड राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के इस सप्ताह भर चलने वाले आयोजन करता है। यह मानव शरीर में उचित पोषण के महत्व और कार्य पर जोर देता है। भारत सरकार ने पोषण, सभ्य भोजन, स्वस्थ शरीर, मन और जीवन शैली पर केंद्रित पहल शुरू की है।
-
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट












Click it and Unblock the Notifications