Pahalgam Attack:'क्या हुआ-कहां से आए आतंकी', NIA ने संभाली पहलगाम हमले की कमान, चप्पे-चप्पे पर फॉरेंसिक पड़ताल

Pahalgam Attack: राष्ट्रीय अन्वेषण एजेंसी (NIA) ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले की जांच अपने हाथ में ले ली है। इस हमले में 26 निर्दोष लोगों की बेरहमी से गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गृह मंत्रालय (MHA) के निर्देश पर एनआईए ने बुधवार से घटनास्थल पर सक्रियता बढ़ा दी है और जांच तेज कर दी गई है।

एनआईए की कई टीमें बैरासन घाटी में डेरा डाले हुए हैं। टीम का नेतृत्व एक आईजी, एक डीआईजी और एक एसपी स्तर के अधिकारी कर रहे हैं, जो आतंकवाद-रोधी अभियानों में अनुभवी हैं। जांच के दौरान टीम गवाहों से गहन पूछताछ कर रही है, जिन्होंने इस वीभत्स हमले को अपनी आंखों से देखा। घटना के क्रम को समझने के लिए गवाहों से बारीकी से सवाल किए जा रहे हैं।

Pahalgam attack
(फाइल फोटो)

जांच का फोकस हमलावरों के आने और भागने के रास्तों (एंट्री और एग्जिट प्वाइंट्स) की बारीकी से पड़ताल पर है। इसके लिए फॉरेंसिक विशेषज्ञों की भी मदद ली जा रही है। हर पहलू पर बारीकी से जांच की जा रही है ताकि इस आतंकी साजिश के हर पहलू को उजागर किया जा सके जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है।

उप महानिरीक्षक स्तर के अधिकारी (Deputy Inspector General level) के नेतृत्व में एनआईए की टीम ने हमले के अगले दिन 23 अप्रैल को बैसरन का दौरा किया था। इस घटनाक्रम से जुड़े आधिकारिक सूत्रों ने एएनआई को बताया कि "एनआईए ने औपचारिक रूप से जम्मू-कश्मीर पुलिस से मामले को अपने हाथ में ले लिया है और अपनी जांच शुरू कर दी है।"

केंद्रीय एजेंसी के हाथ में अब जांच

एनआईए स्थानीय पुलिस से केस से जुड़े अहम दस्तावेज जैसे प्राथमिक जांच रिपोर्ट (FIR), केस डायरी, सबूत और अन्य जरूरी दस्तावेज अपने कब्जे में लेगी। अब तक इस हमले की शुरुआती जांच जम्मू-कश्मीर पुलिस कर रही थी। लेकिन हमले की गंभीरता और इसके पीछे किसी बड़ी आतंकी साजिश की संभावना को देखते हुए इसकी जांच अब केंद्रीय एजेंसी को सौंप दी गई है।

TRF ने हमले की जिम्मेदारी

एनआईए का मकसद है हमले की गहराई से जांच कर असली मास्टरमाइंड तक पहुंचना और देशभर में फैले किसी भी संभावित नेटवर्क का भंडाफोड़ करना है। बता दें कि पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की शाखा द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने हमले की जिम्मेदारी ली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+