National Herald Case: ED की कार्रवाई जारी, अब 5 कांग्रेस नेताओं को पूछताछ के लिए भेजा समन
नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई जारी है। ईडी ने अब कांग्रेस नेता मोहम्मद अली शब्बीर, गीता रेड्डी, सुदर्शन रेड्डी, अंजन कुमार, गली अनिल को समन भेजा है।
नई दिल्ली, 03 अक्टूबर: नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई जारी है। ईडी ने अब कांग्रेस नेता मोहम्मद अली शब्बीर, गीता रेड्डी, सुदर्शन रेड्डी, अंजन कुमार, गली अनिल को समन भेजा है। ईडी ने इन नेताओं को नेशनल हेराल्ड केस में पूछताछ के लिए बुलाया है।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, राहुल और सोनिया गांधी जब यंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक थे, तब इन नेताओ ने इसमें डोनेशन दी थी। इसके बाद ईडी ने इन नेताओं को पूछताछ के लिए समन जारी किया है। मंगलवार को इन नेताओं से पूछताछ होगी। इससे पहले ईडी ने इस मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी से लंबी पूछताछ की थी।
नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अपनी जांच तेज कर दी है। इससे पहले ईडी की टीम अखबर के दिल्ली ऑफिस और 12 जगहों पर छापेमारी की थी। वहीं अब केस की जांच के बीच ईडी ने नेशनल हेराल्ड के दफ्तर का एक हिस्सा सील कर दिया था। प्रवर्तन निदेशालय ने नई दिल्ली में नेशनल हेराल्ड बिल्डिंग स्थित यंग इंडियन लिमिटेड के दफ्तर को सील कर दिया था।

वहीं प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कार्यालय को सील करते हुए निर्देश दिया था कि एजेंसी की अनुमति के बिना परिसर को नहीं खोला जाएगा। ED ने हेराल्ड हाउस में स्थित यंग इंडियन के ऑफिस को सील करते हुए निर्देश दिया था कि एजेंसी की अनुमति के बिना ऑफिस को नहीं खोला जाए। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार कार्यालय को सील इसलिए किया गया कि तलाशी के दौरान ऑफिस में कोई भी मौजूद नहीं था और इसलिए वे तलाशी पूरी नहीं कर पाए।
यह भी पढ़ें- National Herald Case: MP तक पहुंची आंच, भोपाल में नेशनल हेराल्ड की जमीन की होगी जांच

Click it and Unblock the Notifications