नेशनल हेराल्ड केस में सबकुछ PMO के इशारे पर हो रहा है: राहुल गांधी
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। नेशनल हेराल्ड केस को लेकर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने कहा है कि इस मामले में कानूनी प्रक्रियाएं पीएमओ के इशारे में की जा रही हैं। राहुल गांधी से जब मीडिया ने पूछा कि क्या नेशनल हेराल्ड का मामला बदले की राजनीति का नतीजा है तो उन्होंन फौरन कहा कि इसका संचालन प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) द्वारा किया जा रहा है।

आपको बताते चलें कि दिल्ली की एक अदालत ने 8 दिसंबर को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल को निर्देश दिया था कि वे 19 दिसंबर को नेशनल हेराल्ड मामले में व्यक्तिगत तौर पर पेश हों। संसद की कार्रवाई में बाधा बन रहे कांग्रेस के प्रदर्शनों पर राहुल ने कहा, ‘जहां तक संसद में गतिरोध की बात है, यह छवि पेश करने की कोशिश की जा रही है कि हम जीएसटी के मुद्दे में दिलचस्पी नहीं ले रहे, हमने सरकार से कह दिया है कि तीन मुद्दों पर उनसे हमारे मतभेद हैं।












Click it and Unblock the Notifications